लाइव न्यूज़ :

झारखंड: नरसंहार में मारे गये लोगों के शव लेने जाने का हिम्मत नही जुटा सके परिजन, मुख्यमंत्री ने किया दौरा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2020 05:30 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गुदडी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव का दौरा कर सामूहिक नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों का दर्द बांटकर न्याय का भरोसा दिलाया.

Open in App

झारखंड में पत्थलगड़ी  का आतंक का हाल यह देखने में आया कि अति नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के गुदडी के बुरूगुलीकेरा गांव में किये गये सामूहिक नरसंहार में मारे गये लोगों के शव लेने चक्रधरपुर आने का हिम्मत उनके परिजन नहीं कर सके. जिसके कारण प्रशासन को अपने स्‍तर से इंतजाम कर सबों के शव गांव भेजना पड़ा है. 

यहां बता दें कि बुधवार को बड़ी मशक्‍कत के बाद बुरूगुलीकेरा गांव के समीप के जंगल से मारे गए सात लोगों के शव पोस्‍टमार्टम के लिए चक्रधरपुर सदर अस्‍पताल स्थित पोस्‍टमार्टम हाउस लाए  गए थे. रात में ही पुलिस- प्रशासन की मौजूदगी में अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई. छह सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने सात शवों का अंत्यपरीक्षण किया था. इसके बाद चिकित्सकों के दल ने शवों शवों को रेलवे अस्पताल स्थित शीतगृह भेज दिया था. यहां से आज शवों को प्रशासन ने अपने स्तर से व्यवस्था कर बुरूगुलीकेरा गांव वापस भेजा. कारण कि इस दौरान उनके परिजन वहां नही पहुंचे.

बता दें कि पत्थलगड़ी  के विरोध को लेकर गांव के  उप मुखिया जेम्स बूढ (30), निर्मल बूढ (25), लोम्बा बूढ (25), एतवा बूढ (27), कोंजो टोपनो (23), जरवा बूढ (22) और बोआस लोमगा (35) की अगवा कर जंगल में ले जाकर गला काट कर हत्‍या कर दी गई थी. जबकि अगवा किए गए लोदरो बूढ और रोशन बरजो अब भी लापता हैं. इस मामले में डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने लापरवाही बरतने के आरोप में गुदडी के थाना प्रभारी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पूछताछ के लिए तीन ग्रामीण हिरासत में लिए गए हैं. इनमें कोजे बूढ, राणा सी बूढ व जितेन्द्र बूढ शामिल हैं. इनसे पूछताछ चल रही है. वहीं, इस घटना के बाद से बुरु गुलिकेरा गांव देश भर में कुख्यात हो गया है. यह पूरा गांव पत्थलगड़ी  की आग में जल रहा है. बुरु गुलिकेरा में नरसंहार के पीछे पत्थलगड़ी  ही मुख्य कारण है. बताया जाता है कि बुरु गुलिकेरा में दो तरह की शासन व्यवस्था चलती है. एक गुट गुजरात के ए.सी कुंवर केशरी सिंह, भारत सरकार को नही मानता है और पत्थलगड़ी का समर्थक है. इससे जुडे सभी लोग अपने नाम के साथ अे.सी लगाते हैं. सभी घरों में कुटुंब परिवार का बोर्ड लगा है. 

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गुदडी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव का दौरा कर सामूहिक नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों का दर्द बांटकर न्याय का भरोसा दिलाया. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे तरफ से प्रशासन को ये स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी आपराधिक घटना को सरकार संरक्षण नहीं देगी. इस घटना में जिन लोगों की संलिप्तता है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. डर और भय का माहौल बनाने का प्रयास हुआ है. लेकिन इसमें लोगों को सफलता नहीं मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिला. माहौल हृदय विदारक था. दोबारा ऐसी घटना न घटे, इसके लिए प्रशासन प्रयास करेगा.

एसआईटी को पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. बतौर सीएम यह पत्थलगड़ी  का मामला नहीं है. भाजपा के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी आहत हैं. इसलिए उम्मीद है कि वे भी सही व निष्पक्ष जांच करेंगे. और सरकार की मदद करेंगे. वहीं, दिल्ली से रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुरुगुलीकेरा नरसंहार की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना न दोहराये, इसे सरकार को सुनिश्चित कराना चाहिए. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस घटना की जांच कर जानकारी देने के लिए पार्टी के कुछ लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है. 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनलोकमत हिंदी समाचारनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील