लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, हिंदू की शवयात्रा में शामिल हुए मुस्लिम धर्मावलंबी, कंधा भी दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2020 15:03 IST

हिंदू, मुस्लिम दोनों समाज मिलकर शवयात्रा निकाली और रीति रिवाज के मुताबिक सनेबोथवा घाट पर इनके छोटे बेटे धनेश्वर गंझु ने मुखाग्नि दी.

Open in App
ठळक मुद्देचंदवा के कामता बेलवाही निवासी करीब 47 वर्षीय मकुन गंझु का निधन हो गया. बताया गया कि गांव में सिर्फ मृतक के दिव्यांग पिता, पत्नी, दो छोटे-छोटे बेटे और एक बेटी है.

रांची:झारखंड के लातेहार जिले में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कहे जाने वाले चंदवा प्रखंड में एक बार फिर इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत किया है. यहां एक हिंदू की शवयात्रा में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए. हिंदू, मुस्लिम दोनों समाज मिलकर शवयात्रा निकाली और रीति रिवाज के मुताबिक सनेबोथवा घाट पर इनके छोटे बेटे धनेश्वर गंझु ने मुखाग्नि दी. ऐसे में सभी का यहीं कहना रहा कि मुसीबत के दौर में दूसरों के काम आना ही इंसानियत है.

बताया जाता है कि चंदवा के कामता बेलवाही निवासी करीब 47 वर्षीय मकुन गंझु का निधन हो गया. लेकिन लॉकडाउन के कारण मृतक मकुन गंझु के सगे संबंधी नहीं पहुंच सके. पर उनके निधन की खबर सुनते ही मोहल्ले के मुस्लिम समुदाय के लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतत्त परिवार को न सिर्फ ढांढस बंधाया, बल्कि मृतक की अर्थी भी सजाई. बताया गया कि गांव में सिर्फ मृतक के दिब्यांग पिता, पत्नी, दो छोटे-छोटे बेटे और एक बेटी है. ऐसे में  गांव में रहने वाले हिंदू पड़ोसियों के अलावे मुस्लिम भाइयों ने इसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश किया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को मकुन गंझु को लकवा के साथ ब्रेन हैमरेज हुआ था. इसी दिन इसे स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. लॉकडाउन और अर्थाभाव के कारण परिजन बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं ले जा सके. 3 मई रविवार को उनका निधन हो गया. लेकिन लॉकडाउन के कारण रिस्तेदार नहीं आ सके. 

जानकारों के अनुसार घर पर पत्नी, दो छोटे-छोटे बेटे और एक बेटी के साथ सदस्य दिव्यांग पिता हठु गंझू कुछ कर पाने में असमर्थ थे. जब इसकी जानकारी पास के ग्रामीणों को मिली तो सामाजिक कार्यकर्ता अयूब खान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी व अन्य मृतक के घर पहुंचे. 

मृतक की पत्नी झमनी देवी व छोटे बच्चों को ढांढस बंधाया. अंतिम संस्कार की तैयारियों में उसके शोक संतप्त परिवार के साथ मुस्लिम समुदायों के लोगों ने मदद की. मुस्लिम युवकों ने शवयात्रा के लिए बांस की रंथी बनाई. लॉकडाउन के कारण मृतक के सगे-संबंधी जो भुरकुंडा में रहते हैं, नहीं पहुंच सके. गांव में रहने वाले हिंदू के साथ मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने अर्थी को कांधा देकर अंतिम संस्कार के लिए सनेबोथवा घाट तक पहुंचा गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश किया यहां छोटे बेटे धनेश्वर गंझू ने मुखाग्नि दी.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील