लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election Results: झारखंड चुनाव में क्या है मायावती की पार्टी और 'अन्य' उम्मीदवारों का हाल, जानें

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 10:21 IST

Jharkhand Election Results: झारखंड चुनाव के अब तक के रुझानों के अनुसार बीएसपी दो सीटों पर जबकि निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी को मिल रही है गठबंधन से कड़ी टक्करमायावती की बीएसपी 2 सीटों पर आगे, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं और अगले कुछ घंटों में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। राज्य में 81 विधानसभा सीटें हैं और ऐसे में अगर त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती है तो निर्दलीय या दूसरी छोटी पार्टियों का रोल अहम हो सकता है। बीजेपी को कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी के गठबंधन से कड़ी टक्कर मिलती नजर आ रही है।

अब तक के आंकडो़ं के अनुसार बीजेपी सभी 81 सीटों के रुझानों में 29 सीटों पर आगे चल रही रही है। वहीं, गठबंधन रुझानों में बहुमत के जादुई आंकड़े 41 पर पहुंच चुका है। हालांकि, संभव है कि आखिरी नतीजों तक इसमें बदलाव हो। ऐसे में बाबूलाल मरांडी की झाविमो या सुदेश महतो की आजसू पार्टी अहम साबित हो सकती है। साथ ही निर्दलीय भी अहम साबित हो सकते हैं।

झारखंड चुनाव नतीजे: क्या है 'अन्य' उम्मीदवारों की स्थिति

अब तक के आये रुझानों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) दो सीटों पर जबकि निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर आगे है। वहीं, सीपीआई एम एल का एक उम्मीदवार आगे चल रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ो के अनुसार 56 सीटों के आये रुझानों में बीजेपी 19 सीटों पर आगे है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 18 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है। आरजेडी 4 सीटों पर आगे है।

हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर आगे लेकिन दुमका में पीछे 

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं। बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार विधानसभा सीट पर और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। 

सिसई विधानसभा सीट पर विधानसभा अध्यक्ष (भाजपा) दिनेश उरांव, लोहरदग्गा विधानसभा सीट पर भाजपा के सुखदेव भगत पीछे चल रहे हैं। झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन अपनी दूसरी विधानसभा सीट दुमका में भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। सिल्ली विधानसभा सीट पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी झामुमो उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता जेपी माथुर ने आजसू से सरकार गठन के लिए संपर्क साधा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)हेमंत सोरेनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील