लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव प्रचार: प्रधानमंत्री 25 को, राजनाथ समेत तीन बड़े भाजपा नेता 24 नवंबर को पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: November 23, 2019 20:14 IST

मोदी की झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली चुनावी रैली होगी। राज्य में 30 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान है और 20 दिसंबर तक यहां पांच चरणों में चुनाव होंगे जबकि मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे 25 नवंबर को स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां डाल्टनगंज तथा गुमला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।भाजपा के झारखंड चुनाव के प्रभारी ओम माथुर ने शुक्रवार को ही यहां इस बात की पुष्टि की थी।

 भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और 25 नवंबर को स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां डाल्टनगंज तथा गुमला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, कल 24 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तथा सांसद रवि किशन भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजनाथ कल दिन में पूर्वाह्न 11 बजे पाण्डु में तथा दोपहर एक बजे रमना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी दिन में 12 बजे छतरपुर में तथा अपराह्न दो बजे रंका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि सांसद और भोजपुरी सिनेमा के स्टार रविकिशन पूर्वाह्न 11 बजे महुआडांड़ में तथा अपराह्न एक बजे भवनाथपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व कल पार्टी ने बताया था कि झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाल्टनगंज और गुमला पहुंचेंगे जहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के झारखंड चुनाव के प्रभारी ओम माथुर ने शुक्रवार को ही यहां इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की 25 नवंबर की डाल्टनगंज और गुमला की चुनाव सभा की तैयारियों पर वह स्वयं नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री अपनी डाल्टनगंज और गुमला की रैली से राज्य में प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, सिसई समेत कम से कम नौ विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

मोदी की झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली चुनावी रैली होगी। राज्य में 30 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान है और 20 दिसंबर तक यहां पांच चरणों में चुनाव होंगे जबकि मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील