Jharkhand Election 2019: जब पोलिंग बूथ कर्मियों को झारखंड नहीं छत्तीसगढ़ छोड़ गया हेलीकॉप्‍टर, जानें इसके बाद क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2019 11:05 AM2019-11-30T11:05:51+5:302019-11-30T11:05:51+5:30

Jharkhand Election 2019: इस हेलीकॉप्‍टर में 8 पोलिंग पार्टी के 18 कर्मियों शामिल थे। दरअसल उन्हें मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर महुआडांड़ इलाके में उतारना था।

Jharkhand Election 2019: When polling booth personnel do not leave Jharkhand helicopter left Chhattisgarh, know what happened after | Jharkhand Election 2019: जब पोलिंग बूथ कर्मियों को झारखंड नहीं छत्तीसगढ़ छोड़ गया हेलीकॉप्‍टर, जानें इसके बाद क्या हुआ

Jharkhand Election 2019: जब पोलिंग बूथ कर्मियों को झारखंड नहीं छत्तीसगढ़ छोड़ गया हेलीकॉप्‍टर, जानें इसके बाद क्या हुआ

Highlightsपहले चरण में कुल 4,892 मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। इनमें 1,262 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार (30 नवंबर) को शुरू हो गया है। पहले चरण के मतदान में 13 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इससे पहले एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। झारखंड के कुछ पोलिंग बूथ कर्मियों की एक हेलीकॉप्टर ने झारखंड के बजाय उन्हें छत्तीसगढ़ में छोड़ गया। इसके बाद खलबली मच गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड में 18 मतदान केंद्र के कर्मचारियों को लेकर एक हेलीकॉप्टर रवाना हुआ। लेकिन हेलीकॉप्टर भटकर छत्तीसगढ़ में छोड़ गया। कर्मचारियों ने आसपास ग्रामीण इलाकों में जब पूछा तो पता चला कि हेलीकॉप्टर ने उन्हें गलत जगह पर छोड़ गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।  इस हेलीकॉप्‍टर में 8 पोलिंग पार्टी के 18 कर्मियों शामिल थे। दरअसल उन्हें मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर महुआडांड़ इलाके में उतारना था।

इसके बाद इस संबंध में सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी को जानकारी दी गई। कलेक्टर ने तत्काल राज्य निर्वाचन आयोग से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं, बताया जा रहा है कि अब पोलिंग पार्टी के 18 सदस्यों को वापस झारखंड मनिका विधानसभा क्षेत्र ले जाने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि कुल 4,892 मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। इनमें 1,262 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है। वेबकास्टिंग के जरिए चयनित मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखी  जा रही है।

Web Title: Jharkhand Election 2019: When polling booth personnel do not leave Jharkhand helicopter left Chhattisgarh, know what happened after

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे