लाइव न्यूज़ :

झारखंड: रांची में ईडी ने भू- माफिया कमलेश कुमार के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले एक करोड़ कैश और 100 गोलियां

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2024 20:22 IST

ईडी ने लैंड स्कैम में पूछताछ के लिए कमलेश वर्मा उर्फ कमलेश सिंह को बुलाया था, लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचा। जिसके बाद ईटी की टीम ने शुक्रवार को कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से ईडी ने एक करोड़ रुपए कैश और 100 गोलियां बरामद की है। 

Open in App

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने भू- माफिया कमलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर उसके घर से करीब एक करोड़ कैश और 100 गोलियां बरामद की है। यह छापेमारी राजधानी के चेशायर होम रोड स्थित एस्टल ग्रीन अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके घर पर जमीन घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज खंगाले। छानबीन के क्रम में उसके कांके स्थित आवास से एक करोड़ रुपया कैश, एक पिस्तौल और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम बरामद रुपयों के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान ईडी को 9 एटीएम कार्ड और जमीन के कागजात मिले। ईडी के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं। ईडी ने लैंड स्कैम में पूछताछ के लिए कमलेश वर्मा उर्फ कमलेश सिंह को बुलाया था, लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचा। जिसके बाद ईटी की टीम ने शुक्रवार को कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से ईडी ने एक करोड़ रुपए कैश और 100 गोलियां बरामद की है। 

बता दें कि कमलेश कुमार पहले एक अखबार में फोटोग्राफर का काम करता था और धीरे-धीरे जमीन के कारोबार से जुड़ गया। जमीन के कई विवादित मामलों में कमलेश शामिल रहा है और पहले जेल भी जा चुका है। जमीन घोटाला मामले में ही ईडी ने जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह ईडी के रिमांड पर है। जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में ईडी की टीम लगातार छानबीन कर रही है। इस केस में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर रहे हैं। 

उन्होंने अदालत में जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं, जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार एक और शख्स अंतु तिर्की ने ईडी के सामने कबूल किया है कि उसने जमीन बेचकर करोड़ों रुपये की कमाई की। साथ ही उसने यह भी माना कि वह फर्जी दस्तावेज के सहारे वह जमीन कारोबार में शामिल था। उसने इस खेल में शामिल लोगों के नाम का भी खुलासा किया है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील