लाइव न्यूज़ :

Jharkhand cold wave: शीतलहर के चलते झारखंड में KG से पांचवीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद, 16 जनवरी से नियमित कक्षाएं 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2023 17:41 IST

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में गलन भरी शीत लहर की स्थिति को देखते हुए राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा एक से कक्षा पांच तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं बंद रहेंगी।सभी छात्रों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए स्कूलों में आएंगे।सरकारी स्कूलों के छात्रों को मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

रांचीः झारखंड में शीतलहर के कारण केजी से पांचवीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। 16 जनवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। रांची में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

इसके बाद नौ जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में गलन भरी शीत लहर की स्थिति को देखते हुए राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने फैसला किया है कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं बंद रहेंगी।

हालांकि, शिक्षक सभी छात्रों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए स्कूलों में आएंगे। इस दौरान सरकारी स्कूलों के छात्रों को मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में रविवार को कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे 480 रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों के तापमान से भी कम रहा।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कोहरे के कारण करीब 335 ट्रेन देरी से चल रही हैं, 88 को रद्द किया गया है, 31 का मार्ग परिवर्तित किया गया है और 33 रेलगाड़ियों की यात्रा को उनके गंतव्य स्थान से पहले समाप्त किया गया है।’’ यात्रियों को उड़ानों के संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

रविवार सुबह करीब 25 उड़ानों में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बठिंडा और आगरा में दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक गिर गया और पटियाला, चंडीगढ़, हिसार, अलवर, पिलानी, गंगानगर, लखनऊ और कूचबिहार में 25 मीटर तथा अमृतसर और लुधियाना, अंबाला, भिवानी, पालम (दिल्ली), फुर्सतगंज, वाराणसी, मेरठ, गया और धुबरी में दृश्यता 50 मीटर रही।

हरियाणा में रोहतक, दिल्ली में सफदरजंग, रिज और आयानगर, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और बहराइच और बरेली, बिहार में भागलपुर, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा और जलपाईगुड़ी तथा असम, मेघालय और त्रिपुरा में कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया।

टॅग्स :झारखंडमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागRanchiमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील