लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सीएम रघुवर दास का विपक्षी एकता पर हमला, बोले- पीएम पद के रोगी इकट्ठा हो रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2018 22:23 IST

रघुवर दास ने बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई घटना के विरोध में नई दिल्ली में विपक्ष के कैंडल मार्च को फोटो सेशन करार देते हुए कहा कि बिहार में हुई इस घटना के बाद नई दिल्ली में गंदी राजनीति देखने को मिली है।

Open in App

पटना, 5 अगस्त: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज बिहार की राजधानी पटना में विरोधी दल के नेताओं पर करारा हमला बोला है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद के रोगी लोग एक जगह पर इक्ट्ठा हो रहे हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी उसी रोग से पीडित हैं। रघुवर दास ने बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई घटना के विरोध में नई दिल्ली में विपक्ष के कैंडल मार्च को फोटो सेशन करार देते हुए कहा कि बिहार में हुई इस घटना के बाद नई दिल्ली में गंदी राजनीति देखने को मिली है। दिल्ली में राहुल गांधी, सीपीआई के नेता और बिहार के लोग फोटो सेशन करा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस देश मे 2018 में नया रोग आया है वो है 'सत्ता का रोग'. प्रधानमंत्री बनने के इस रोग में रोगियों की संख्या लगातार बढ रही है। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश के पिता मुलायम रोगी बन गए हैं। रोग ऐसा है कि बिहार के लडके को भी रोग लग गया है कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकता है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए रघुवर दास ने कहा कि इस लडके को रोग लगा तो वो दिल्ली के जंतर मंतर चला गया, लेकिन इनकी बीमारी लंबी चलेगी।

उन्होंने कहा कि इस देश में एक ही निरोगी है वो हैं नरेंद्र मोदी। 2019 तो छोडिए 2024 में रोगी को मौका मिलेगा या नही, ये नहीं कहा जा सकता। रघुवर दास ने बिहार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटना दुखद है जो कि नहीं होनी चाहिए थी।

नीतीश कुमार और सुशील मोदी से मेरा आग्रह है कि वो इस मामले में दोषियों के खिलाफ रोजाना सुनवाई कराएं और दोषियों को जल्द से जल्द कडी सजा दिलायें। झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो मुखिया भी नहीं बन सकता था लेकिन पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि देश में एक चुनाव होगा लोकतंत्र का जिसमें एक साधारण व्यक्ति से चायवाला भी चुनाव लड सकता है। दूसरा चुनाव होगा खानदानी तंत्र का जिसमें खानदान के लोग चुनाव लडेंगे लेकिन 2019 में खानदान तंत्र पर लोकतंत्र की जीत होगी। तेजस्वी यादव द्वारा कल नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर किये गये प्रदर्शन पर भी निशाना साधते हुए रघुवर दास ने कहा है कि कल दिल्ली में जिस तरह से असहाय बेटियों के नाम पर गिरी हुई राजनीति हुई। बेटियां खुद ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पटना में आयोजित तेली साहू प्रतिनिधि सम्मान समारोह में शामिल होने आये थे।

टॅग्स :झारखंडरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील