लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन मामलाः सीएम हेमंत सोरेन ने तीन सप्ताह का समय मांगा, नई तारीख दे सकता है ईडी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2022 20:03 IST

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को मुख्यमंत्री कार्यालय से संवाद प्राप्त हुआ है जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन सप्ताह का समय मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंघीय जांच एजेंसी सोरेन की पेशी के लिए नयी तारीख जारी कर सकती है। ईडी ने साजिश के तहत मुझे सम्मन भेजा है।कोई संगीन अपराध किया है तो उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के वास्ते प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

संघीय जांच एजेंसी सोरेन की पेशी के लिए नयी तारीख जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को मुख्यमंत्री कार्यालय से संवाद प्राप्त हुआ है जिसमें सोरेन ने तीन सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि सोरेन ने आधिकारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने में असमर्थता जतायी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों को अपने आवास पर संबोधित करते हुए सोरेन ने आज दिन में कहा था,‘‘ईडी ने साजिश के तहत मुझे सम्मन भेजा है। अगर मैंने अपराध किया है तो सम्मन भेजने की जगह मुझे गिरफ्तार करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे न तो डर है और न ही चिंता है। मैं और मजबूत बनकर ही उभरूंगा। अगर झारखंड के लोग चाहें तो, विरोधियों को छुपने की जगह भी नहीं मिलेगी।’’

अगर मैंने संगीन अपराध किया है तो मुझे गिरफ्तार करें : सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के सम्मन को भाजपा का 'हथियार' करार दिया और कहा कि यदि उन्होंने कोई संगीन अपराध किया है तो उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सोरेन तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और छत्तीसगढ़-राज्योत्सव 2022’ के समापन समारोह में भाग लेने के लिए आज रायपुर पहुंचे हैं।

वह यहां के स्वामी विवेकानंद विमानतल में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। ईडी ने कथित अवैध खनन के एक मामले में सोरेन को आज सुबह 11 बजे रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था, लेकिन वह वहां नहीं गए। ईडी के सामने पेश नहीं होने के कारणों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा, ''क्या आपको लगता है कि हम लोग चोर उच्चके हैं।

क्या लगता है हम कोई हत्यारे हैं। कल सम्मन दिया और आज बुला लिया। क्या हमारी व्यस्तता नहीं है। इस महोत्सव में शरीक होने का कार्यक्रम मैंने पहले तय कर लिया था। हर चीज का शिष्टाचार है, हर चीज का एक व्यवहारिक आचरण है, मुझे लगता है ​यह भी ध्यान रखना चाहिए।''

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, ''अगर इतना ही संगीन गुनाह है, उनको लगता है तो सम्मन क्यों सीधे आकर अरेस्ट करे। ले जाना चाहिए। कहां हमने मना किया है। जब सरकार के कामों को लेकर उत्साह का माहौल रहता है तब हमारे विपक्ष द्वारा सुनियोजित षडयंत्र किया जाता है।'' उन्होंने कहा, '' मै समझता हूं कि यह ईडी का सम्मन नहीं भाजपा के द्वारा उपयोग किया गया हथियार है।''

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनRanchiप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया