लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी दुमका विधानसभा सीट, सबसे पहले ली शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 13:21 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ी। बरहेट सीट से सदस्य के तौर पर शपथ ली। कुल 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 78 सदस्यों ने शपथ ली। सिर्फ एक विधायक अनुपस्थित थे। तीन विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली। 

Open in App
ठळक मुद्दे31 दिसंबर को नवनिर्वाचित पंचम झारखंड विधानसभा का मरांडी को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था।मंगलवार को नये अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

झारखंड की नवनिर्वाचित पंचम विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र सोमवार से प्रारंभ होगा और पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) स्टीफन मरांडी सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सदस्य के तौर पर सबसे पहले शपथ ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ी। बरहेट सीट से सदस्य के तौर पर शपथ ली। कुल 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 78 सदस्यों ने शपथ ली। सिर्फ एक विधायक अनुपस्थित थे। तीन विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली। 

31 दिसंबर को नवनिर्वाचित पंचम झारखंड विधानसभा का मरांडी को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में पद की शपथ दिलायी थी। विधानसभा सत्र के प्रथम दिन मरांडी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ ग्रहण दिलाई। मंगलवार को नये अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

इसके लिए सोमवार दोपहर बारह बजे नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। राज्य विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 29 दिसंबर को विधानसभा के प्रथम सत्र के बारे में निर्णय लिया गया था।

झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 8 (1) के अधीन नये अध्यक्ष का निर्वाचन मंगलवार को किया जायेगा। इसके बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 176 (1) के अधीन 11.30 बजे पूर्वाह्न में झारखंड विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

इसी दिन वित्त वर्ष 2019-2020 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी। प्रथम सत्र के अंतिम दिन यानी बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा एवं मतदान कराया जायेगा। वित्त वर्ष 2019-2020 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी बुधवार को पारित की जाएगी। 

टॅग्स :झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019हेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत