लाइव न्यूज़ :

झारखंड: जिन लोगों को सीएम ने बांटा राशन, उनमें शामिल थी संक्रमित महिला, हेमंत सोरेन समेत कई अधिकारियों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2020 07:53 IST

हिंदपीढ़ी के आठ हजार लोगों के लिए मुख्यमंत्री आहार के राशन किट का वितरण समारोह आयोजित किया गया था, इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई अधिकारी शामिल हुए थे. बाद में पता चला कि कोरोना संक्रमित महिला भी इसी आयोजन में राशन लेने पहुंची थी.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में जारी कोरोना के कहर के बीच अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है.मुख्यमंत्री द्वारा जिन लोगों को राशन बांटा गया, उनमें से एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई.

झारखंड में जारी कोरोना के कहर के बीच अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल, शुक्रवार को हिंदपीढ़ी के आठ हजार लोगों के लिए मुख्यमंत्री आहार के राशन किट का वितरण समारोह आयोजित किया गया था, इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी और सिविल सर्जन सहित कई अधिकारी लंबे समय तक वहां मौजूद रहे थे. ऐसे में इस कार्यक्रम में मौजूद दर्जनभर से अधिक अधिकारियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

यहां बता दें कि रांची में जो तीन कोरोना पीड़ित मरीज मिले हैं, उन मरीजों में हिंदपीढ़ी की एक महिला भी शामिल है, जिसका तीन दिन पहले रांची सदर अस्पताल में प्रसव हुआ था. 

इस महिला के संक्रमित मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री से लेकर सिविल सर्जन तक पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. साथ ही अस्पताल के सभी चिकित्सक, नर्स आदि भी जांच के घेरे में आ गए हैं. 

दरअसल महिला के भर्ती रहने के दौरान रांची सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने भी किचन के उन्हीं कर्मचारियों के हाथ से भोजन किया था, जो लगातार महिला की तीमारदारी में जुटे थे. ऐसे में अगर सिविल सर्जन संक्रमित पाए गए तो खतरे का दायरा बहुत बड़ा हो सकता है. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कई मौके ऐसे आए जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उपायुक्त, सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों के बीच का फासला काफी कम था. इसे लेकर अब पूरे सरकारी अमले की चिंता बढ़ गई है.

यहां उल्लीखनीय है कि झारखंड में अब कोराना मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. हिंदपीढ़ी में कोरोना पीड़ितों की संख्या 17 तक पहुंच गई है. इस तरह, झारखंड का यह जिला पहली बार लार्ज आउटब्रेक के हॉट स्पॉट (रेड जोन) जिले में शामिल हो गया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाझारखंडहेमंत सोरेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील