लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Chunav 2024: चुनाव के बीच नक्सलियों ने दिया दस्तक, PLFI ने बैनर लगाकर कर किया वोट बहिष्कार का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2024 16:00 IST

उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने वोट बहिष्कार का बैनर साटकर शहर में सनसनी फैला दी है। यहां मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक के पास लाल बैनर लगाकर पीएलएफआई ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है।

Open in App

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी धुआंधार प्रचार के बीच अब नक्सलियों ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजधानी रांची से सटे खूंटी में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने वोट बहिष्कार का बैनर साटकर शहर में सनसनी फैला दी है। यहां मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक के पास लाल बैनर लगाकर पीएलएफआई ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है।

केंद्रीय कमेटी के नाम लगी बैनर में पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए बैनर में लिखा है कि झारखंड की तमाम किसान मजदूर आदिवासी मूलवासी छात्र नौजवान तथा प्रगतिशील बुद्धिजीवी समस्त आवाम को जागृत करते हुए 2024 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा करता है। जल जंगल जमीन की रक्षा हेतु जनता चुनाव का बहिष्कार करे। पुलिस प्रशासन का राज ध्वस्त करें। 

इधर, पुलिस ने बैनर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं बेड़ो डीएसपी अशोक कुमार राम ने कहा कि बैनर लगाया गया है, इसकी छानबीन कर रहे हैं। आस पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैनर किसने लगाया इसका पता चलते ही त्वरित कार्रवाई किया जायेगा। 

उधर, शहर के बीचो बीच कर्रा रोड पर शिवाजी चौक के पास लगे इस बैनर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। दरअसल, गुरुवार को सुबह-सुबह लोग घरों से बाहर निकले, तो वहां लाल रंग का बैनर देख अचंभित रह गए। पीएलएफआई ने इस बैनर पर लोगों से वोट का बहिष्कार करने की अपील की है।

झारखंड विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पीएलएफआई के बैनर से लोग घबरा गए हैं। उल्लेखनीय है कि खूंटी जिला कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। पीएलएफआई भी इस इलाके में काफी सक्रिय था। हाल के दिनों में नक्सलियों और उग्रवादियों की गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन चुनाव से ऐन पहले बैनर साटकर उग्रवादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित खूंटी विधानसभा सीट पर पहले चरण में यानी 13 नवंबर को मतदान होना है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील