Jharkhand Chunav 2024 Dates: झारखंड में 81 सीट, 2 चरण में मतदान?, 13 और 20 नवंबर को पड़ेंगे वोट, जानें मतगणना कब!
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2024 16:26 IST2024-10-15T16:04:31+5:302024-10-15T16:26:37+5:30
Jharkhand Assembly Election 2024 Dates: झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 नवंबर को होगी मतों की गिनती।

file photo
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates: निर्वाचन आयोग मंगलवार ने झारखंड विधानसभा चुनावों 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी। झारखंड में दो चरण में मतदान होगा। 13 और 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगा। नयी सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले का मंच तैयार हो गया। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद के गठबंधन ने राज्य की 81 में से 47 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।
#WATCH | Delhi: CEC Rajiv Kumar says, "First of all I would like to congratulate voters in Haryana and J&K for their empowered participation in the polling. The people of J&K made the festival of democracy historic. They participated in large numbers, used their right to exercise… pic.twitter.com/S2jiNVwyhC
— ANI (@ANI) October 15, 2024
Maharashtra to vote in a single phase on 20th November. Counting of votes on 23rd November.#MaharashtraElection2024pic.twitter.com/U48nySwK41— ANI (@ANI) October 15, 2024
झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में क्रमश: 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
कुमार ने बताया कि झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की कुल संख्या 11.84 लाख है। कुमार ने कहा कि राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी, इनमें से 5042 मतदान शहरी इलाकों में जबकि 24,520 केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे।
Maharashtra to vote in a single phase on 20th November.
— ANI (@ANI) October 15, 2024
Jharkhand to vote in two phases - on 13th November and 20th November.
Counting of votes on 23rd November.#MaharashtraElection2024#JharkhandElection2024pic.twitter.com/8EdfTQX7uE
Jharkhand to vote in two phases - on 13th November and 20th November. Counting of votes on 23rd November.#JharkhandElection2024pic.twitter.com/JlCJRgHLD2— ANI (@ANI) October 15, 2024
राज्य में विधानसभा की 81 सीट हैं। इनमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। झारखंड में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन ने राज्य की 81 में से 47 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।
इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में भाजपा 25 सीट पर सिमट गई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव हार गए थे। पिछले पांच सालों में झारखंड में महाराष्ट्र की तरह कोई बहुत बड़ा राजनीतिक उलटफेर तो नहीं हुआ लेकिन इस दौरान झामुमो में घटे कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्यमंत्री सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में जनवरी 2024 में गिरफ़्तार कर लिया गया। सोरेन ने गिरफ्तारी से पूर्व मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और नए मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के करीबी सिपहसालार चम्पई सोरेन की ताजपोशी हुई।
हालांकि, जून महीने में हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चम्पई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा और एक बार फिर राज्य की कमान हेमंत सोरेन के हाथों में आई गई। इस घटनाक्रम के कुछ दिनों बाद चम्पई सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
झारखंड में भाजपा का ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाईटेड) के साथ गठबंधन है। इस बार तीनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस गठबंधन का मुकाबला झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन से होगा।