लाइव न्यूज़ :

ईडी के द्वारा पूछताछ से बचने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री ने ली हाईकोर्ट की शरण, हुई आंशिक सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2023 15:47 IST

याचिका में पीएमएलए एक्ट -2002 की धारा-50 व 63 की वैधता को चुनौती दी गई है। कहा गया है कि उक्त धाराएं संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार का हनन करती हैं।

Open in App

रांची: ईडी के द्वारा पूछताछ से बचने के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट अब 11 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर आज आंशिक रूप से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इस याचिका में कुछ त्रुटियां है।

कोर्ट ने हेमंत सोरेन को इस याचिका में जो त्रुटियां हैं, उसे दूर करने का आदेश दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र और न्यायाधीश आनंद सेन की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। प्रार्थी हेमंत सोरेन द्वारा याचिका में ईडी के समन एवं उसके अधिकार को चुनौती दी गई है।

याचिका में पीएमएलए एक्ट -2002 की धारा-50 व 63 की वैधता को चुनौती दी गई है। कहा गया है कि उक्त धाराएं संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार का हनन करती हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईकोर्ट जाने की छूट दिये जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 सितंबर को याचिका दायर की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उन्हें केंद्र के इशारे पर ईडी परेशान कर रही है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को दुर्भावना से ग्रसित बताया था।

उन्होंने कहा  कि वे आदिवासी समुदाय से आते हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी नौजवान हूं और मेरे ऊपर बेनामी संपत्ति का आरोप लगता है। यहां आदिवासी जमीन और संपत्ति कैसे खरीद बिक्री होती है ये क्या पता है? जिस संपत्ति की ना तो खरीद होती है और ना बिक्री होती है। ना बैंक लेता है।

उस संपत्ति का कोई क्या करेगा? बता दें कि इससे पहले ईडी ने पांचवां समन जारी करते हुए 4 अक्टूबर को हेमंत सोरेन को रांची कार्यालय में पेश होने को कहा था। लेकिन उनकी ओर से ईडी दफ्तर को बताया गया कि झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका के निष्पादन तक ईडी कोई कोई कार्रवाई न करें।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडप्रवर्तन निदेशालयहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब