लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया, झारखंड के मुख्यमंत्री पद से दे चुके हैं इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 21:57 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कियाझारखंड के मुख्यमंत्री पद से दे चुके हैं इस्तीफाचंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे

Hemant Soren Arrested: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन ने इस्तीफा झारखंड में एक कथित भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की पूछताछ के बाद दिया।  ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन से रांची स्थित आवास पर पूछताछ कर रहे थे। लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दे दिया। 

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी और उन्हें इस सप्ताह पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था। यह जांच झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध परिवर्तन से जुड़े एक बड़े गिरोह से संबंधित है। ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। वह राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। 

इस बीच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को बुधवार को झारखंड सरकार के गृह विभाग के अवर मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। राज्य के गृह सचिव को ऐसे समय पद से हटाया गया है जब प्रवर्तन निदेशालय धनशोधन के एक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रहा है। बयान के अनुसार मुख्य सचिव एल खिगंते गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। कुमार को अभी कोई नयी जिम्मेदारी नहीं दी गयी है।  हेमंत सोरेन के ईडी के शिकंजे में फंसने के बीच सोरेन परिवार में कलह की खबरें भी आ रही हैं। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने और बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच, सत्तारूढ़ सोरेन परिवार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को लेकर अनबन उभर आयी है। सीता ने खुले तौर पर कहा कि वह कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाता है तो उनकी पत्नी कल्पना मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद होंगी। हालांकि अब तय हो गया है कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत