लाइव न्यूज़ :

झारखंड: चंपई सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजभवन से देर रात मिली हरी झंडी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 07:14 IST

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और सत्ताधारी गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए अधिकृत किये गये नेता चंपई सोरने से गुरुवार देर रात मुलाकात करके उन्हें शपथ ग्रहण का न्योता दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार रात में झामुमो नेता चंपई सोरेन से मुलाकात कीराज्यपाल राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रण दिया चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 10 दिनों के भीतर बहुमत साबित करना है

रांची:झारखंड में भारी जनीतिक अशांति और नाटकीय घटनाक्रम के बीच बीते गुरुवार राम में एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी कि सूबे के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और सत्ताधारी गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए अधिकृत किये गये नेता चंपई सोरने से देर रात मुलाकात करके उन्हें शपथ ग्रहण का न्योता दिया है।

बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन शुक्रवार को शपथ लेंगे और 10 दिनों के भीतर विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। इससे पहले गुरुवार को ने 43 विधायकों के साथ राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक दिन की प्रतीक्षा के बाद जेल गये पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वफादार चंपई सोरेन को शपथ लेने और फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत प्रदर्शित करने का आदेश दिया।

राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच गुरुवार शाम को कांग्रेस नेताओं ने झारखंड में मुख्यमंत्री पद पर चंपई के शपथ न लेने के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और उसकी निंदा करते हुए स्पष्ठ शब्दों में कहा कि राजभवन से हो रही देरी भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी पुरानी रणनीति के तरह ऐसे मामले में अपने लिए 'आपदा को अवसर' में बदलना ताहती है और हर राज्य की तरह झारखंड में भी 'जनादेश' को कुचलने की साजिश कर रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "बिहार में गठबंधन सरकार के इस्तीफे के तुरंत बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का निमंत्रण भेजा था लेकिन झारखंड में दावा पेश करने के एक दिन बाद भी सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं भेजा गया।"

उन्होंने कहा, "पहले ईडी लगाकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब खबरें आ रही हैं कि नई सरकार के गठन को रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड। बीजेपी 'पैसे के जरिए प्रभाव डालकर हर राज्य में जनादेश को कुचल रही है।''

वहीं कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य में सरकार स्थापित करने के लिए झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को निमंत्रण देने में झारखंड के राज्यपाल की देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, "81 विधायकों के सदन में, केवल 41 का बहुमत है। 48 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद चंपई सोरेन जी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करना स्पष्ट रूप से संविधान का अपमान और जनता की राय से इनकार है।"

इस बीच, झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छह घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :Champai Sorenझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनHemant Sorenकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए