लाइव न्यूज़ :

Jharkhand cabinet expansion: राज्यपाल राधाकृष्णन ने बेबी देवी महतो को मंत्री पद की शपथ दिलाई, झारखंड में पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद सीट खाली थी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 14:48 IST

Jharkhand cabinet expansion: हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली यूपीए गंठबंधन सरकार में बतौर मंत्री शामिल हो गईं। राज्य के पूर्व शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेता और मंत्रियों ने हिस्सा लिया।शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के कई मंत्रियों व नेताओं को इंट्री नहीं मिलने से वे नाराज भी बताए जा रहे हैं।जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार झामुमो के चार बार विधायक रहे थे।

Jharkhand cabinet expansion: झारखंड में पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी महतो को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सोमवार को राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस तरह हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली यूपीए गंठबंधन सरकार में बतौर मंत्री शामिल हो गईं। राज्य के पूर्व  शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली था। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेता और मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के कई मंत्रियों व नेताओं को इंट्री नहीं मिलने से वे नाराज भी बताए जा रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार झामुमो के चार बार विधायक रहे थे। छह अप्रैल को शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की मौत हो गई थी।

उनकी मौत के बाद से यह विधानसभा सीट खाली है। इस विधानसभा क्षेत्र में छह अक्तूबर से पहले उपचुनाव होना है, जहां से ऐसा माना जा रहा है कि बेबी देवी झामुमो उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। बेबी देवी की शादी 1979 में जगरनाथ महतो के साथ हुई थी। उस समय जगरनाथ महतो मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?