लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव: आज राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की चुनाव सभाएं करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:13 IST

नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर आयेंगे और वह बोकारो तथा बरही में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए आज यहां पहुंचेंगे।भाजपा ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए आज यहां पहुंचेंगे। भाजपा ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिंह रविवार को पूर्वाह्न 11बजे मधुपुर में, अपराह्र एक बजे झरिया में तथा अपराह्न 2.30 बजे बिरनी बगोदर में जन सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ के अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पूर्वाह्न 11.30 बजे राजधनवार में, अपराह्र 1.30बजे पेटरवार में, अपराह्र 2.30बजे बुढ़मू में और 3.30 बजे टाटीसिलवे में चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर आयेंगे और वह बोकारो तथा बरही में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होना है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019राजनाथ सिंहस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण