लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: 70 सीटों पर झामुमो-कांग्रेस लड़ेगी चुनाव?, सीएम सोरेन ने किया ऐलान, राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा-फैसला एकतरफा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2024 16:27 IST

Jharkhand Assembly Elections: कुल 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, बाकी बची 11 सीटों पर गठबंधन के बाकी साथी चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यंमत्री सोरेन ने कहा कि सभी पार्टियां अपनी अपनी ताल ठोक रही हैं।इंडिया गठबंधन इस विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ेगा।70 सीटों में से झामुमो कितने और कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

रांचीः झारखंड में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दोनों प्रमुख गठबंधन इंडिया और एनडीए के बीच सीट शेयरिंग हो गई है। एनडीए के एक दिन बाद इंडिया गठबंधन ने भी इस बात का ऐलान कर दिया कि उनका अपने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत फाइनल हो गई है। इससे पहले झामुमो-कांग्रेस एवं राजद समेत अन्य वाम दलों की ओर से सीट शेयरिंग को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित अपने आवास पर शनिवार को प्रेस वार्ता में गठबंधन की घोषणा की। रांची में राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए की गई सीट पेशकश से निराशा हुई, झामुमो और कांग्रेस का फैसला एकतरफा है। मुख्यंमत्री सोरेन ने कहा कि सभी पार्टियां अपनी अपनी ताल ठोक रही हैं।

लेकिन इंडिया गठबंधन इस विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, बाकी बची 11 सीटों पर गठबंधन के बाकी साथी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, 70 सीटों में से झामुमो कितने और कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी हेमंत सोरेन ने नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इस बार गठबंधन में नए सहयोगी के तौर पर वाम दलों को शामिल किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने बताया कि अभी गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि राजद और भाकपा-माले से बातचीत के यह भी साफ हो जाएगा कि कांग्रेस और झामुमो किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी?

सूत्रों के मुताबिक झामुमो 43 से 45 सीटों पर लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को 25 से 27 सीटें मिलेंगी। जबकि, राजद को 7 और भाकपा-माले को चार सीटें मिल सकती हैं। इस प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर मौजूद रहे, लेकिन राजद और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे।

इसको लेकर कुछ सवाल जरूर उठ रहे हैं, क्योंकि राजद नेता तेजस्वी यादव भी रांची में ही मौजूद हैं। हालांकि शुक्रवार की देर शाम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, मनोज झा और संजय यादव मौजूद थे।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक होटल में बैठक की थी। जिसके अगले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीट शेयरिंग की घोषणा की। लेकिन प्रेस वार्ता में उन सबकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसBJPआरजेडीझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप