लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Polls 2024: सीता और चंपई सोरेन के बाद विधायक अमित यादव बीजेपी में लौटे, विधानसभा चुनाव से पहले तोड़फोड़ जारी, जेपी वर्मा की घर वापसी?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2024 20:16 IST

Jharkhand Assembly Elections Polls 2024: अमित कुमार यादव (42) ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जानकी प्रसाद यादव को 24,812 मतों से हराकर बरकाठा सीट जीती थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 2009 से 2014 तक भाजपा विधायक के तौर पर बरकाठा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।2014 में गांडेय सीट से विधानसभा चुनाव जीता था।सरफराज अहमद के हाथों इस सीट पर चुनाव हार गए।

Jharkhand Assembly Elections Polls 2024: निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव और पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए। बरकाठा से विधायक यादव और वर्मा को यहां भाजपा की राज्य इकाई के मुख्यालय में एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा के झारखंड मामलों के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। यादव (42) ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जानकी प्रसाद यादव को 24,812 मतों से हराकर बरकाठा सीट जीती थी।

उन्होंने 2009 से 2014 तक भाजपा विधायक के तौर पर बरकाठा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में वह इस सीट से हार गए। यादव ने कहा, ‘‘2019 में जब मुझे पार्टी से टिकट नहीं मिला, तो मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। मुझे कई पार्टियों की ओर से पेशकश की गई, लेकिन मैं किसी में शामिल नहीं हुआ।

निर्दलीय विधायक होने के बावजूद मैं भाजपा के लिए काम करता रहा। आज मैं औपचारिक रूप से फिर से पार्टी में शामिल हो गया।’’ वर्मा भी पहले भाजपा में थे। उन्होंने 2014 में गांडेय सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। लेकिन 2019 में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सरफराज अहमद के हाथों इस सीट पर चुनाव हार गए। बाद में वह झामुमो में शामिल हो गए।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) ने वर्मा को 2024 के लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से कथित रूप से टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, जिसके फलस्वरूप उन्हें झामुमो से निकाल दिया गया। वर्मा ने कहा, ‘‘मैं 18 महीने बाद अपनी मूल पार्टी में लौट आया।

पिछला डेढ़ साल मेरे लिए काला अध्याय था। मैं झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।’’ मरांडी ने कहा कि उनकी (यादव और वर्मा की) वापसी से (पार्टी) संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा, ‘‘लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पाया है कि पिछले पांच वर्षों में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के शासन में राज्य में कोई काम नहीं हुआ है।

भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है और मौजूदा सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। राज्य के लोगों ने आगामी चुनाव में झामुमो को सत्ता से बेदखल करने का फैसला किया है।’’

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019BJPझारखंड मुक्ति मोर्चाJharkhand Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?