लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव समय से पहले अक्टूबर में होने की संभावना, 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा कार्यकाल, जानें वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2024 16:13 IST

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है। इससे पहले चुनाव कराना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Assembly Elections: मतदान से 45 दिन पहले चुनाव की घोषणा करना जरूरी है।Jharkhand Assembly Elections: हरियाणा में 31 अक्टूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेना है।Jharkhand Assembly Elections: 45 दिन का समय देने के लिए 10 सितंबर से 15 के बीच चुनावों की घोषणा हो सकती है।

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा का चुनाव अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। सितंबर के तीसरे सप्ताह में चुनाव आयोग इसको लेकर घोषणा कर सकती है। राज्य निर्वाचन कार्यालय को भारत निर्वाचन आयोग ने संकेत दे दिये हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन कार्यालय ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने का काम 25 जून 2024 को आरंभ हो गया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है। इससे पहले चुनाव कराना जरूरी है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है हम विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। प्रशिक्षण का काम शुरू हो चुका है। मतदाता सूची का प्रकाशन अगस्त में पूरा हो जाएगा। ऐसे में हम काफी आगे चल रहे हैं। मतदाता सूचि के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव के बचे हुए अन्य काम भी पूरे कर लिए जाएंगे।

चर्चा है कि इस बार झारखंड विधानसभा का चुनाव हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के साथ कराया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को तो हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है। माना जा रहा है  कि महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के साथ झारखंड का चुनाव कराया जा सकता है।

नियमों के अनुसार मतदान से 45 दिन पहले चुनाव की घोषणा करना जरूरी है। हरियाणा में 31 अक्टूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेना है, ऐसे में 45 दिन का समय देने के लिए 10 सितंबर से 15 के बीच चुनावों की घोषणा हो सकती है। अगर हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ झारखंड विधानसभा का भी चुनाव होता है तो यह समय से पहले चुनाव माना जाएगा।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019Ranchiहेमंत सोरेनHemant SorenBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो