लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: शिबू सोरेन को हराने वाले पूर्व मंत्री राजा पीटर फिर से जदयू में?, सरयू राय के बाद झारखंड के दूसरे नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारी...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2024 14:40 IST

Jharkhand Assembly Elections: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App
ठळक मुद्दे तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पराजित कर पहली बार चर्चा में आए थे।झारखंड सरकार में 2010 में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बने।पीटर ने जद (यू) के टिकट पर चुनाव जीता था।

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर सोमवार को यहां जनता दल (यूनाईटेड) में शामिल हो गए। साल 2009 में पीटर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पराजित कर पहली बार चर्चा में आए थे। इस, हार के बाद सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पीटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, जद (यू) की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र महतो और सुशील सिंह मौजूद थे। साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पीटर ने जद (यू) के टिकट पर चुनाव जीता था। वह झारखंड सरकार में 2010 में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बने।

झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में राज्य में झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है जिसकी अगुवाई हेमंत सोरेन कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में तमाड़ सीट से झामुमो के विकास कुमार मुंडा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के रामदुर्लभ मुंडा को पराजित किया था।

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आजसू का गठबंधन है। जद (यू) भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रमुख घटक दल होने के नाते झारखंड में कुछ सीटों पर दावेदारी कर रहा है। हाल ही में झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने जद (यू) का दामन थामा था। राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किए जाने के बाद बागी रुख अख्तियार कर लिया था।

उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जमशेदपुर पूर्वी सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें पराजित किया। जद (यू) सूत्रों का कहना है कि पीटर और राय के पार्टी में शामिल होने से तमाड़ और जमशेदपुर पूर्वी सीट पर उसकी दावेदारी मजबूत हो गई है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019जेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण