लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: चुनाव आयोग चाबुक!, झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता को दिया हटाने का आदेश?, अनिल पालटा या प्रशांत सिंह हो सकते हैं डीजीपी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2024 17:48 IST

Jharkhand Assembly Elections: चुनाव आयोग ने पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के खिलाफ मिली कुछ शिकायतों के बाद संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए।झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। अजय कुमार सिंह की जगह झारखंड का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटा दिया है और राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द नए डीजीपी की नियुक्ति करे। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि अनुराग गुप्ता की जगह उस विभाग में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के खिलाफ मिली कुछ शिकायतों के बाद संज्ञान लिया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को अजय कुमार सिंह की जगह झारखंड का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान अनुराग गुप्ता पर झामुमो के पक्ष में काम करने का आरोप लगा था और चुनाव आयोग ने उन्हें एडीजी स्पेशल पद से हटा दिया था।

इतना ही नहीं 2016 में झारखंड से राज्यसभा के चुनावों के दौरान भी उनके खिलाफ श‍िकायतें आई थीं। तब वे अतिरिक्त डीजीपी के पद पर तैनात थे। लोकसभा चुनाव के दौरान अनुराग गुप्ता को दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय में नियुक्त किया गया और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक झारखंड लौटने पर रोक लगा दी गई थी।

अब एक बार फिर से झारखंड विधासनभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा आदेश दिया है और झारखंड विधासनभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने कहा गया है। चुनाव आयोग ने अपने आदश में राज्य सरकार से शाम 7 बजे तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब करने को कहा है।

यानी शनिवार शाम 7 बजे तक का समय राज्य सरकार को दिया गया है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को गोलबंद करना शुरू कर दिया है तो वहीं चुनाव आयोग ने भी निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

चुनाव में किसी तरह का कोई पक्षपात न हो इसको लेकर आयोग पूरी तरह से सख्त है। सूत्रों के मुताबिक अनुराग गुप्ता की जगह अनिल पालटा या प्रशांत सिंह को झारखंड का नया डीजीपी बनाया जा सकता है। गृह विभाग जल्द ही नए डीजीपी को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024Jharkhand Assemblyचुनाव आयोगझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर