लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनावः सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना लड़ेंगी चुनाव!, कांग्रेस-झामुमो 81 में से 70 सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2024 15:36 IST

Jharkhand Assembly Elections: 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। पहले चरण के लिए 43 सीटों पर मतदान होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।25 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं।पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

रांचीः झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब सभी की निगाहें इस बात पर टिक गई है कि अगली सरकार किसकी बनेगी? यहां दो चरणों में यहां पर मतदान होंगे। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। पहले चरण के लिए 43 सीटों पर मतदान होंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर मतदान किया जाएगा। पहले चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं।

Jharkhand Assembly Elections: कई दशकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा 

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। बरहेट विधानसभा सीट से मौजूदा समय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक हैं। वह साल 2014 व 2019 में हुए विधानसभा के चुनाव में यहां से भारी मतों से जीते हैं। इस सीट की खास बात यह है कि यहां पर कई दशकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा है।

भाजपा ने यहां पर अपने उम्मीदवार तो उतारे, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। इस सीट पर झामुमो के कब्जे के पीछे कहा जाता है कि यहां पर रहने वाले आदिवासी लोग भगवान बिरसा मुंडा के अस्त्र तीर-धनुष को बहुत महत्व देते हैं। चूंकि झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष है।

इसलिए, यहां के मतदाता तीर-धनुष पर ही वोट डालते हैं। आदिवासी लोगों का मानना है कि वह अपने भगवान के अस्त्र के साथ धोखा नहीं कर सकते हैं। उनके लिए दूसरे जरूरी मुद्दे मायने नहीं रखते हैं, यही वजह है कि भाजपा के साथ-साथ यहां पर दूसरी पार्टियों के लिए भी जीतना काफी मुश्किल रहा है।

Jharkhand Assembly Elections: कई दिग्गज नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे 

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए विसात बिछाए जाने के बीच इस बार कई दिग्गज नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे। इनमें झामुमो के कद्दावर नेता नलिन सोरेन, झारखंड सरकार में कई बार मंत्री रहीं जोबा मांझी, डॉ सरफराज अहमद, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, भाजपा नेता ढुलू महतो, मनीष कुमार जायसवाल, कांग्रेस के बंधु तिर्की और राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं।

ये सभी वर्ष 2019 में विधानसभा का चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। संताल परगना की अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से नलिन सोरेन लगातार चुनाव जीत रहे थे। इस बार वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, नलिन सोरेन दुमका से सांसद चुने गए हैं। ऐसे में शिकारीपाड़ा (एसटी) विधानसभा सीट से दूसरा कोई चुनाव लडेगा।

Jharkhand Assembly Elections: सरफराज अहमद ने वर्ष 2019 में झामुमो के टिकट पर चुनाव जीता था 

वहीं, गांडेय विधानसभा सीट से डॉ सरफराज अहमद ने वर्ष 2019 में झामुमो के टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन जनवरी 2024 में डॉ सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाद में झामुमो ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। इस सीट पर लोकसभा के साथ उपचुनाव कराया गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अब गांडेय की विधायक हैं। जबकि कोल्हान प्रमंडल की मनोहरपुर (एसटी) विधानसभा सीट से इस बार जोबा मांझी चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछले 4 चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। जोबा मांझी सिंहभूम से सांसद बन गई हैं, ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में वह उम्मीदवार नहीं होंगी।

Jharkhand Assembly Elections: वामपंथी दलों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा और कांग्रेस तथा झामुमो 81 में से 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। सोरेन ने कहा कि शेष 11 सीट के लिए गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत जारी है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। सोरेन ने यहां गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) झारखंड विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और झामुमो राज्य विधानसभा की 81 में से 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।’’

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024हेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2019BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की