लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: ‘2 मिनट’ नूडल्स की तरह सभी फैसले नहीं लिए जा सकते?, राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा- हमारे लिए सभी विकल्प खुले

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2024 17:23 IST

Jharkhand Assembly Elections: राजद नेता मनोज झा ने झारखंड के मुख्यमंत्री के झामुमो और कांग्रेस 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद कहा कि हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद अकेले भाजपा को हरा सकती है। विधानसभा की 15 से 18 ऐसी सीट की पहचान की है।झामुमो और कांग्रेस का फैसला एकतरफा है। 

Jharkhand Assembly Elections: रांची में राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए की गई सीट पेशकश से निराशा हुई, झामुमो और कांग्रेस का फैसला एकतरफा है। राजद नेता मनोज झा ने झारखंड के मुख्यमंत्री के झामुमो और कांग्रेस 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद कहा कि हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं। झा ने कहा कि उनकी पार्टी ने झारखंड विधानसभा की 15 से 18 ऐसी सीट की पहचान की है, जहां वह अकेले भाजपा को हरा सकती है। झा ने कहा कि ‘2 मिनट’ के नूडल्स की तरह सभी फैसले तुरंत नहीं लिए जा सकते।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साझेदारों के बीच दरार खुलकर सामने आ गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा विधानसभा की 81 में से 70 सीट पर लड़ने की घोषणा को लेकर शनिवार को निराशा जताई। राजद ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के दोनों घटकों द्वारा सीट समझौते की घोषणा ‘एकतरफा’ है।

पार्टी ने स्पष्ट कि किया कि ‘‘उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं।’’ झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों 13 और 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राजद के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा, ‘‘हम हमें दी गयी सीटों पर अपनी निराशा व्यक्त करते हैं। यह फैसला एकतरफा है।’’

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस 70 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। झा ने कहा, “हमसे विचार-विमर्श नहीं किया गया। हमारे समक्ष सभी विकल्प खुले हैं।” उन्होंने कहा कि राजद ने झारखंड में कम से कम 15 से 18 सीट की पहचान की है जहां पर वह अकेले अपने दम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात दे सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने सात सीट पर चुनाव लड़ा था जिनमें से पांच पर वह दूसरे स्थान पर आई थी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024आरजेडीझारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर