लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव: क्या दूसरी पारी खेल पाएंगे रघुवर दास?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2019 18:52 IST

भाजपा लोकसभा चुनाव के इसी ट्रेंड को आधार बनाकर विधानसभा चुनावों के लिए 65 सीटों का लक्ष्य तय करते हुए अबकी बार 65 पार का नारा भी दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से भाजपा -आजसू गठबंधन के खाते में 12 सीटें गई थीं. लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50.96, कांग्रेस को 15.63, झामुमो को 11.51, झाविमो को 5.02 और आजसू को 4.33 फीसदी वोट मिले थे. 

झारखंड विधानसभा चुनाव के राजनीतिक गुणा-भाग का दौर शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव के नतीजे की पैमाइश के आधार पर यह कहा जाने लगा है कि विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल का पलड़ा फिलहाल भारी दिखता है. इसी के मद्देनजर भाजपा मिशन 65 प्लस का टारगेट लेकर चल रही है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार यह कहा जा रहा है कि झारखंड की 81 सीटों में से भाजपा-आजसू को 63, विपक्ष को सिर्फ18 सीटें मिल सकती हैं. 

लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से भाजपा -आजसू गठबंधन के खाते में 12 सीटें गई थीं. उसी आधार पर सीटों का आकलन किया जा रहा है. इन चुनावों में विपक्षी महागठबंधन के खाते में सिर्फ 2 सीटें गई थीं. लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50.96, कांग्रेस को 15.63, झामुमो को 11.51, झाविमो को 5.02 और आजसू को 4.33 फीसदी वोट मिले थे. 

भाजपा लोकसभा चुनाव के इसी ट्रेंड को आधार बनाकर विधानसभा चुनावों के लिए 65 सीटों का लक्ष्य तय करते हुए अबकी बार 65 पार का नारा भी दिया है. हालांकि, इतिहास गवाह है कि झारखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम हमेशा से ही लोकसभा चुनावों के परिणामों से अलग रहे हैं. चुनावी जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव का ट्रेंड भले ही भाजपा को बढ़त दिखा रहा हो, लेकिन इन चुनावों में जिस तरह से विपक्षी दलों का वोट प्रतिशत बढ़ा है, वह सत्ता पक्ष की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. 

ऐसे में भाजपा-आजसू की जोड़ी विधानसभा चुनावों में इस बार क्या लोकसभा के चुनाव परिणाम दोहरा पाएगी सबकी निगाहें इसी पर लगी हुईं हैं? भाजपा उत्साहित है, लेकिन देखना यह होगा कि उत्साह परिणाम में कितना तब्दील होंगे? यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन तत्काल भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण