लाइव न्यूज़ :

झारखंड: नमाज कक्ष आवंटन मामले को देखने के लिए सर्वदलीय समिति गठित

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:12 IST

Open in App

रांची, नौ सितंबर झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने को लेकर बढ़ती तनातनी के बीच विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन इस मामले को देखने के लिए सात सदस्यीय सर्वदलीय समिति गठित की। समिति को 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र तीन सितंबर को शुरू हुआ था और नमाज कक्ष आवंटन के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सदन के अंदर एवं बाहर जमकर हंगामा किया।

विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष महतो ने कहा कि इस मुद्दे के कारण हुए ''व्यवधान'' से सदन के साथ ही राज्य भी प्रभावित हुआ जिसका जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है।

उन्होंने कहा, '' हमें राज्य एवं जनता के हित को ध्यान में रखते हुए इस गतिरोध को समाप्त करने की आवश्यकता है। यह विधायकों के लिए भी अच्छा नहीं है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर मैंने इस मामले को एक सर्वदलीय समिति के सामने रखने का निर्णय लिया है और इसके द्वारा जो भी फैसला लिया जाएगा, सदन उसका समर्थन करेगा।''

विधायक स्टीफन मरांडी को सात सदस्यीय समिति का संयोजक बनाया गया है। मरांडी के अलावा प्रदीप यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, सरफराज अहमद, विनोद सिंह, लंबोदर महतो और दीपिका पांडे सिंह बतौर सदस्य शामिल हैं।

इससे पहले, सत्तारूढ़ दल के विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव किया कि इस मामले में एक समिति गठित की जानी चाहिए जोकि यह देखेगी कि वहां नमाज कक्ष की जरूरत है या नहीं?

भाजपा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उस बयान पर आपत्ति जतायी कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान एक 'नमाज' कक्ष आवंटित किया गया था, मरांडी ने कहा, ''जब मैं सीएम था तब ऐसा कोई आवंटन नहीं किया गया था। भारत का संविधान इसकी अनुमति नहीं देता।''

वहीं, भाजपा विधायकों ने काली पट्टी बांधकर बुधवार को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछार के इस्तेमाल का विरोध करते हुए ''लाठी, गोली वाली सरकार नहीं चलेगी'' जैसे नारे लगाए। भाजपा सदस्यों ने विधानसभा के बाहर धरना भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए