लाइव न्यूज़ :

झारखंड: तीन साल में 156 की जेल तो 10 की पुलिस हिरासत में मौत, सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी

By विशाल कुमार | Updated: March 8, 2022 07:18 IST

विधानसभा में पेश आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 में हिरासत में होने वाली मौतों की संख्या क्रमशः 67, 45, 54 थी। वर्ष 2021-22 के आंकड़ों का उल्लेख नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले तीन सालों में झारखंड में हिरासत में 166 मौतें दर्ज की गईं।वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 में हिरासत में होने वाली मौतों की संख्या क्रमशः 67, 45, 54 थी।पहली बार राज्य सरकार द्वारा हिरासत में हुई मौतों के आंकड़े जारी किए गए हैं। 

रांची: पिछले तीन सालों में झारखंड में हिरासत में 166 मौतें दर्ज की गईं जिसमें से 156 जेलों में और 10 पुलिस हिरासत में हुईं। यह आंकड़ा सोमवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से विधानसभा में पेश किया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा में पेश आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 में हिरासत में होने वाली मौतों की संख्या क्रमशः 67, 45, 54 थी। वर्ष 2021-22 के आंकड़ों का उल्लेख नहीं किया गया।

यह पहली बार है जब राज्य सरकार द्वारा हिरासत में हुई मौतों के आंकड़े आधिकारिक तौर पर जारी किए गए हैं। 

इस तरह की मौतों को रोकने के लिए सरकार की योजना पर भाकपा (माले) विधायक विनोद सिंह के एक सवाल के जवाब में, विभाग के एक संयुक्त सचिव ने कहा कि अगर पुलिस या जेल अधिकारियों की ओर से लापरवाही पाई जाती है, तो पीड़ित के परिवार को मुआवजा दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि हर बार मौत होने पर जांच की कार्रवाई शुरू की जाती है। और अगर मौत संदिग्ध है, तो न्यायिक या प्रशासनिक स्तर पर जांच की जाती है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आगे की जांच के लिए एनएचआरसी को भेज दी जाती है। हालांकि रिपोर्ट में हिरासत में मौत का कारण नहीं बताया गया है।

विनोद सिंह ने इस साल फरवरी में साहिबगंज जिले में पुलिस हिरासत में 35 वर्षीय देबू तुरी की मौत के संबंध में सवाल पूछा गया था। हालांकि, चोरी के संदिग्ध तुरी की मौत ऊपर बताए गए आंकड़ों का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसने विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया।

टॅग्स :झारखंड बजटझारखंडहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्राइम अलर्टपत्नी आरती कुमारी, बेटी रूही कुमारी और बेटे विराज कुमार का गला घोंटा, फिर खुद वीरेंद्र मांझी ने फंदे से लटककर दी जान

क्राइम अलर्टमेले से लौटते समय खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी ने 3 दोस्त को बुलाया और बारी-बारी से किया सामूहिक रेप

भारत अधिक खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर