लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कांग्रेस ने उपचुनाव में प्रदेश के नौ मंत्रियों को लगाया, बीजेपी ने कहा- यही है हमारी ताकत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 4, 2019 19:52 IST

झाबुआ उपचुनावः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता कुछ भी बोलते रहते हैं, कोई रोक नहीं है. यह पता ही नहीं चलता है कि इनके मंत्रियों को कंट्रोल कौन कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि झाबुआ उपचुनाव में सरकार के नौ मंत्री लगे हुए हैं, यही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है.मुख्यमंत्री एवं मंत्री जितनी बार जनता के सामने आएंगे, उतनी बार जनता को यह याद दिलाएंगे कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया.

मध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि झाबुआ उपचुनाव में सरकार के नौ मंत्री लगे हुए हैं, यही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है. मुख्यमंत्री एवं मंत्री जितनी बार जनता के सामने आएंगे, उतनी बार जनता को यह याद दिलाएंगे कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया. ना तो किसानों का कर्जामाफ हुआ न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला.

सिंह ने यह बात झाबुआ में उपचुनाव के लिए आयोजित किए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया. 

उन्होंने कहा कि गरीब जनता के हित के लिए जितनी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुरू की थी, उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया. उसके कारण जनता में सरकार के प्रति भारी असंतोष है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह लगता है कि मैनेजेमेंट के आधार पर खरीद- फरोख्त करते हुए झाबुआ का उपचुनाव जीत जाएंगे, तो यह उसका भ्रम है. जनता कांग्रेस सरकार की सच्चाई को जान चुकी है और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है. सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.

मंत्रियों पर किसी का नहीं है कंट्रोल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता कुछ भी बोलते रहते हैं, कोई रोक नहीं है. यह पता ही नहीं चलता है कि इनके मंत्रियों को कंट्रोल कौन कर रहा है. मुख्यमंत्री का अपने मंत्रियों पर कोई कंट्रोल कहीं नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने तमाम हथकंडों का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जानबूझकर सुर्खियों में रहने के लिए आतंकवादियों को जी कहते हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रति उनका अनुग्रह और जो अनुराग है, इससे दिग्विजय सिंह क्या साबित करना चाहते हैं.

टॅग्स :उपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप