लाइव न्यूज़ :

जेईई मेन परीक्षा परिणाम : जेईई मेन परीक्षा का परिणाम घोषित, 17 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक

By भाषा | Updated: August 7, 2021 09:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देजेईई मेन का परीक्षा परिणा घोषित 17 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक वहीं आपदा के कारण महाराष्ट्र के बच्चे शामिल नहीं हो सके

नयी दिल्ली, छह अगस्त देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक 17 उम्मीदवारों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

शत-प्रतिशत पर्सेंटाइल प्राप्त करने वालों में आंध्र प्रदेश के कर्णम लोकेश, दुग्गनेनी वेंकट पनीश, पासला वीरा शिवा और कंचनपल्ली राहुल नायडू, बिहार के वैभव विशाल, राजस्थान के अंशुल वर्मा, दिल्ली के रुचिर बंसल और प्रवर कटारिया, हरियाणा के हर्ष और अनमोल, कर्नाटक के गौरव दास, तेलंगाना के पोलु लक्ष्मी साईं लोकेश रेड्डी, मादुर आदर्श रेड्डी और वेलावली वेंकट के अलावा उत्तर प्रदेश से पाल अग्रवाल और अमैया सिंघल शामिल हैं।

एनटीए ने एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा, "महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित जिलों कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सांगली और सतारा के 1,899 उम्मीदवारों की परीक्षा तीन और चार अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी, ये उम्मीदवार 25 और 27 जुलाई को परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके।"

एनटीए के मुताबिक जेईई मेन परीक्षा के लिए कुल 7.09 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। यह परीक्षा देश और विदेश के 334 शहरों में 915 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी। बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत जैसे शहरों में भी परीक्षा आयोजित की गयी।

यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गयी।

अधिकारियों के अनुसार, एनटीए की ओर से किसी एक उम्मीदवार को दिया गया स्कोर कई सत्रों के प्रश्नपत्रों में सामान्यीकृत अंक होते हैं, जिसका निर्धारण उन सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित होता है जो एक सत्र में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " किसी उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों को परीक्षार्थियों के प्रत्येक सत्र के लिए 100 से शून्य तक के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है। एनटीए की ओर से दिया गया पर्सेंटाइल का स्कोर परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के प्रतिशत से भिन्न होता है। "

कोविड-19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका देते हुए जेईई-मेन की परीक्षा चार बार आयोजित की जाएगी। फरवरी और मार्च में दो बार परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। परीक्षा का तीसरा चरण 20-25 जुलाई के बीच आयोजित किया जा चुका है। इसका चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। पहले से तय नीति के मुताबिक चारों चरणों की परीक्षा के आयोजित होने के बाद अंत में उम्मीदवारों के रैंक की घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :एजुकेशनजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब