लाइव न्यूज़ :

JEE Main 2023: आईआईटी-एनआईटी में दाखिले वालों के लिए अच्छी खबर, टॉप 20 पर्सेंटाइल वाले छात्रों को भी मिलेगा मौका-सूत्र

By भाषा | Updated: January 11, 2023 07:59 IST

गौरतलब है कि यह निर्णय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में दाखिला पाने के इच्छुक छात्रों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड को लेकर पात्रता मानदंड में ढील देने की निरंतर मांगों की पृष्ठभूमि में आया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी-एनआईटी में दाखिले लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों ने यह बताया है कि प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल छात्र अब जेईई मेन परीक्षा देने के पात्र होंगे।ऐसे में बता दें कि जेईई-मेन के प्रथम संस्करण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी को समाप्त होगा।

नई दिल्ली: प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल छात्र अब जेईई-एडवांस्ड परीक्षा देने के पात्र होंगे, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हों या नहीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम 75 फीसदी अंक की होती है जरूरत

आपको बता दें कि यह निर्णय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में दाखिला पाने के इच्छुक छात्रों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड को लेकर पात्रता मानदंड में ढील देने की निरंतर मांगों की पृष्ठभूमि में आया है। 

गौरतलब है कि जेईई-एडवांस्ड में बैठने के लिए संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 75 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है। 

सूत्रों के हावाले से क्या आई है खबर

मामले में एक सूत्र ने बताया, ‘‘20 पर्सेंटाइल मानदंड से उन उम्मीदवारों को मदद मिलेगी, जिन्होंने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 75 प्रतिशत से कम अंक हासिल किए होंगे। विभिन्न राज्यों के बोर्ड में टॉप 20 पर्सेंटाइल उम्मीदवारों में से कई 75 प्रतिशत अंक या 350 से कम अंक लाते हैं। मंत्रालय ने फैसला किया है कि अगर कोई छात्र शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में शामिल है, तो वह जेईई एडवांस्ड के पात्र है।’’ 

मालूम हो कि जेईई-मेन के प्रथम संस्करण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी को समाप्त होगा। वहीं परीक्षा 24 से 31 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।  

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनIITएजुकेशनexamexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील