लाइव न्यूज़ :

जेईई मेन 2021 के लिए सत्र 4 का एडमिट कार्ड किया गया जारी, यहां जानें पूरी डिटेल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 22, 2021 12:03 IST

जेईई मेन 2021 के सत्र 4 के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया । एनटीए अगस्त महीने में 26, 27, 31, 1 और 2 सितंबर को जेईई मेन 2021 का चौथा और आखिरी सत्र आयोजित करेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देजेईई मेन के सत्र 4 में शामिल होने के लिए छात्रों का एडमिट जारी किया गयाएडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए jeemain.nta.nic.in जाएं इससे पहले तीन सत्र में 17 बच्चों ने 100 पर पर्सेंटाइल हासिल किया

दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2021 के चौथे सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है । उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं ।  एनटीए अगस्त महीने में  26, 27, 31, 1 और 2 सितंबर को जेईई मेन 2021 का चौथा और आखिरी सत्र आयोजित करेगा । रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन 2021 परीक्षा के अंतिम सत्र में शामिल होने के लिए 7.3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है ।

आपको बताते दें कि जेईई मेन की परीक्षा वैसे तो राष्ट्रीय स्तर पर एक ही दिन में अलग-अलग केंद्रों पर ली जाती है लेकिन महामारी के कारण सरकार ने बच्चों को अच्छे स्कोर और अधिक मौका देने के लिए इस बार परीक्षा का आयोजन चार सत्रों में कराया गया है । चार सत्रों के पूरा होने के बाद कटऑफ मार्क्स जारी किया जाएगा । सत्र 4 का एडमिट कार्ड आप ऐसे डाउनलोड कर सकते है ।

जेईई मेन 2021 सत्र 4 के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

1. आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'जेईई (मुख्य) 2021 (सत्र - 4) डाउनलोड करें ।

 3. स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा ।

4. पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

जेईई मेन 2021 सत्र 4 इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर / प्लानिंग उम्मीदवारों दोनों के लिए आयोजित किया जाएगा । इससे पहले 7 अगस्त 2021 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सेशन 3 की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुल 17 उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है । इस परीक्षा को पूरे देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित किया जाता है ।  

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनएजुकेशननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया