लाइव न्यूज़ :

JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट हुआ जारी, आर के शिशिर ने किया टॉप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2022 12:54 IST

आपको बता दें कि इस परीक्षा में बंबई जोन के आर. के. शिशिर को 360 में से 314 अंक मिले हैं जबकि दिल्ली की तनिष्का को 277 अंक मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देजेईई-एडवांस्ड के नतीजे आज घोषित कर दिए गए है। इसमें बंबई जोन के आर. के. शिशिर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं महिलाओं में दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा ने बाजी मारी है।

JEE Advanced 2022 Result Out: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए जिसमें बंबई जोन के आर. के. शिशिर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

महिलाओं में तनिष्का ने मारी बाजी

परीक्षा आयोजित कराने वाले आईआईटी बंबई के अनुसार, शिशिर को 360 में से 314 अंक मिले हैं। महिलाओं में दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा 277 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं। अखिल भारतीय स्तर पर उनकी 16वीं रैंक है। 

आपको बता दें कि इस परीक्षा में 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे और 40,000 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। 

हर विषय में पास होना जरूरी होता है

आईआईटी बंबई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल अंकों की गणना गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में हासिल अंकों के योग के तौर पर की जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक कुल अंकों के साथ ही हर विषय में पास होने योग्य अंक लाने होते हैं।’’ 

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की परीक्षा जेईई-एडवांस्ड देने के लिए जेईई-मेन में पास होना जरूरी होता है। 

JEE Advanced Result 2022: इस साल जेईई में टॉप किए हुए टॉपर्स की लिस्ट यह है

1- आर के शिशिर2- पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी और थॉमस बीजू चिरामवेलिल3- वांगपल्ली साई सिद्धार्थ4- मयंक मोटवानी

JEE Advanced Result 2022:  ऐसे करें आप अपना रिजेल्ट चेक 

जेईई-एडवांस्ड के नतीजे को चेक करने के नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in 2022 या result.jeeadv.ac.in पर जाएं।स्टेप 2. फिर आपको होमपेज पर JEE Advanced result वाला लिंक मिलेगा, उस लिंक पर आप क्लिक करें।स्टेप 3. इसके बाद आप पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन को क्लिक करें।स्टेप 4. फिर जेईई एडवांस के स्कोरकार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई दे देगा। स्टेप 5. उसे आप डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।  

टॅग्स :जेईई एडवांसIITपरिणाम दिवसजेईईएडीवी.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

भारतRBSE 10th Result 2026: आज आएगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट देख पाएंगे परिणाम, जानें टाइमिंग

भारतबिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज, रोल नंबर तैयार रखें, ऐसे झटपट देखें अपना Result

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील