लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः JDU होगी मोदी सरकार में शामिल, मांगा रेल और सड़क मंत्रालय!

By संतोष ठाकुर | Updated: May 22, 2019 07:41 IST

भाजपा के रात्रिभोज में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि राजग की सरकार बनती है, तो जदयू उसमें शामिल होगी.

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू बिहार में ढांचागत विकास को गति देने वाले रेलवे और भूतल परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में अपनी हिस्सेदारी चाहेगी. शिवसेना ने भी सरकार में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है साथ ही यह संकेत दिए हैं कि वह इस बार प्रमुख मंत्रालयों में हिस्सेदारी चाहेगी.

भाजपा के रात्रिभोज में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि राजग की सरकार बनती है, तो जदयू उसमें शामिल होगी. हालांकि उन्होंने किसी खास मंत्रालय के सवाल पर कहा कि पहली प्राथमिकता केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने की है. हालांकि जदयू ने यह संकेत भी दिए कि वह बिहार में ढांचागत विकास को गति देने वाले रेलवे और भूतल परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में अपनी हिस्सेदारी चाहेगी.

शिवसेना ने भी सरकार में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है साथ ही यह संकेत दिए हैं कि वह इस बार प्रमुख मंत्रालयों में हिस्सेदारी चाहेगी. 2014 की राजग सरकार में टीम मोदी में शिवसेना को तरजीह नहीं दिए जाने पर भारी नाराजगी जताई थी और कई दिनों तक उसके सांसद अपने आवंटित मंत्रालय में नहीं पहुंचे थे.

बिहार साधने का प्लान जदयू ने रेलवे और सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की इच्छा जाहिर कर बिहार विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक लक्ष्य को साधने की प्लानिंग शुरू कर दी है. क्योंकि नीतीश कुमार बिहार की कमान संभालने से पहले अलट बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्रालय संभाल चुके हैं और उनका वह स्वर्णिम दौर आज भी राज्य में याद किया जाता है.

बिहार जाने के लिए रेल गाडि़यों की कमी है ऐसे में अगर जदयू को रेलवे मंत्रालय मिलता है, तो वह एक नई रेल गाड़ी चलाकर तथा दूसरी ओर बिहार को अलग शहरों से जोड़ने वाले नए राजमार्गों की शुरुआत कर बड़े राजनीतिक लक्ष्य साधने में सफल हो सकता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया