लाइव न्यूज़ :

राजद द्वारा अपने विधायक को नोटिस थमाए जाने पर JDU हुआ गदगद, कहा- गठबंधन धर्म का हुआ पालन

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2023 18:53 IST

जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने सुधाकर सिंह को नोटिस थमाये जाने पर कहा कि यह राजद का आंतरिक मामला है, लेकिन राजद का यह कदम पूरे देश में एक नजीर की तरह है कि गठबंधन धर्म के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पर कार्रवाई होती है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए राजद नेतृत्व सक्षम है।उन्होंने कहा कि गैर भाजपा दलों की एकजुटता, नेतृत्व और नीतियों की बदौलत हुआ है।सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर सवाल उठाते हुए 2006 में बंद किए गए बाजार समिति को दोबारा शुरू करने की बात कही थी।

पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के घटक दल राजद और जदयू के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच राजद की ओर से पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को नोटिस थमाये जाने से जदयू के नेता गदगद नजर आ रहे हैं। वे सार्वजनिक रूप से इसका प्रदर्शन तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस नोटिस के बाद उन्होंने मान लिया है कि जदयू के दवाब में राजद ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए कदम बढ़ाया है। 

जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने सुधाकर सिंह को नोटिस थमाये जाने पर कहा कि यह राजद का आंतरिक मामला है, लेकिन राजद का यह कदम पूरे देश में एक नजीर की तरह है कि गठबंधन धर्म के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पर कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह ने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है। 

राजद नेतृत्व ने स्वीकार किया है कि विधायक अपने बयानों से न केवल पार्टी के आंतरिक अनुशासन को तोड़ रहे थे, बल्कि गठबंधन धर्म की मर्यादा का भी उल्लंघन कर रहे थे। नीरज ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए राजद नेतृत्व सक्षम है। ऐसे लोग जो गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर दल के नियम के अनुसार कार्रवाई करने के लिए। देखिये बिहार ने रास्ता दिखाया है। 

उन्होंने कहा कि गैर भाजपा दलों की एकजुटता, नेतृत्व और नीतियों की बदौलत हुआ है। ऐसे में कोई एक व्यक्ति अपने स्वहित के लिए गठबंधन पर लगातार सवालिया निशान खड़ा करें, नीतियों पर सवाल खड़ा करें तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद का यह कदम यह बताता है कि सुधाकर सिंह ने कहीं न कहीं गठबंधन धर्म के खिलाफ काम कर रहे थे। इसलिए उन्हें नोटिस दिया गया है। 

जदयू पहले से ही कह रहा था कि सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार राजद को है और राजद ने यह कदम उठाकर एक नजीर पेश किया है। उल्लेखनीय है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया था। लेकिन उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को चोरों का सरदार कहकर संबोधित किया था। 

सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर सवाल उठाते हुए 2006 में बंद किए गए बाजार समिति को दोबारा शुरू करने की बात कही थी। उस मामले में सीएम नीतीश कुमार और जदयू के दवाब के बाद सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटना पड़ा था। लेकिन मंत्री पद जाने के बाद भी सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार और उनकी नीतियों के खिलाफ राजनीतिक हमला जारी रहा और अब राजद ने उन्हें नोटिस थमाकर कार्रवाई की बात कही है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष