लाइव न्यूज़ :

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के द्वारा हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर जदयू ने किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2024 16:23 IST

इल्तिजा मुफ्ती के द्वारा पिछले दिनों हिंदुत्व को बीमारी बताए जाने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App

पटना: जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के द्वारा पिछले दिनों हिंदुत्व को बीमारी बताए जाने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह देश महात्मा बुद्ध का है और महात्मा बुद्ध ने धर्म को एक व्यक्तिगत और आत्मिक अनुभव माना था, जिसे संप्रदाय ने बांट दिया। भगवान बुद्ध को विष्णु के नौवें अवतार के रूप में पूजा जाता है और इस देश की धार्मिक विविधता को लेकर संविधान ही सर्वोच्च है। 

नीरज कुमार ने कहा कि इस देश में हिंदुत्व, इस्लाम, ईसाई धर्म और सिख धर्म सभी सुरक्षित हैं। जब तक देश का संविधान है, तब तक किसी भी धर्म को खतरा नहीं है। यह तो सिर्फ राजनीति हो सकती है, लेकिन धर्म को लेकर किसी के बीच कोई भेदभाव नहीं है। भगवान राम और भगवान बुद्ध दोनों को ही पूरे समाज का आदर्श माना जाता है और हमें उन सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। 

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे हमलों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म आधारित राज्य हमेशा अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के उदाहरण देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि धर्म आधारित राज्यों में हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होता है। बांग्लादेश में हो रही घटनाओं का राजनीतिक समाधान तलाशने के लिए विदेश सचिव का दौरा महत्वपूर्ण है। 

वहीं, ममता बनर्जी के द्वारा इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर करने को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि यह इंडी गठबंधन के लिए चिंता का विषय है। चार सीट जीतने वाले तेजस्वी यादव आज राजनीति का मजाक बना रहे हैं। जब विपक्षी गठबंधन को चुनाव में लड़ने का समय था, तब नेतृत्व पर कोई फैसला नहीं लिया गया। लेकिन अब जब वे विपक्ष में आ गए हैं तो राजनीतिक रूप से कराह रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए क्योंकि बिहार में इंडिया ब्लॉक की स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। बिहार में वामपंथी और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर जो बर्ताव किया गया, वह भी विवादों का कारण बन चुका है।

टॅग्स :जेडीयूPDPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए