लाइव न्यूज़ :

ये तो डुप्लीकेट ओबीसी और बहुरूपिया हैं, पीएम पर जदयू अध्यक्ष ने साधा निशाना- ऐसे ढोंगी को एक्सपोज करने की जरूरत, बिफरी भाजपा

By अनिल शर्मा | Updated: October 15, 2022 13:54 IST

ललन सिंह ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी कह रहे थे वे अति पिछड़ा हैं। गुजरात में अति पिछड़ा नहीं पिछड़ा वर्ग है और ये पिछड़ा वर्ग में भी नहीं थे। भाजपा ने कहा कि पीएम पर उनकी इतनी आपत्ति है तो 2019 लोकसभा चुनाव किसके बलबूते पर जीते थे?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा कि पीएम पर उनकी इतनी आपत्ति है तो 2019 लोकसभा चुनाव किसके बलबूते पर जीते थे? आज तक आजाद भारत के इतिहास में किसी ने PM के बारे में इस तरह की बात नहीं कीः रविशंकर प्रसादजदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने एक कार्यक्रम में पीएम मोदी को डुप्लीकेट ओबीसी और बहुरूपिया बताया।

पटनाः जनता दल यूनाइटेड JD (U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ( Lalan Singh) के पीएम मोदी (PM Modi) पर दिये विवादित बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।  भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने ललन सिंह के बयान पर कहा कि आज तक आजाद भारत के इतिहास में किसी ने PM के बारे में इस तरह की बात नहीं की।

दरअसल जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को डुप्लीकेट ओबीसी और बहुरुपिया बताया। उन्होंने कहा कि यह चाय बेचनेवाला ढोंगी है और इसे एक्सपोज करने की जरूरत है। ललन सिंह के इस बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ललन सिंह ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी कह रहे थे वे अति पिछड़ा हैं। गुजरात में अति पिछड़ा नहीं पिछड़ा वर्ग है और ये पिछड़ा वर्ग में भी नहीं थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद इन्होंने अपने समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लिया। ये तो डुप्लीकेट हैं। जदयू अध्यक्ष ने आगे कहा कि ' जानते हैं न बहुरूपिया किसको कहते हैं?.. 12 दिन में 12 रूप दिखाता है। ये पूरी पार्टी बहुरूपिया है। ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है। ललन सिंह ने कहा-'ये चाय बेचनेवाला ठोंगी है। इनको चाय भी बनाना आता है क्या ? ऐसे ढोंगी को एक्सपोज करने की जरूरत है।'

ललन सिंह के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश से मिलूंगा तो पूछूंगा कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष की यही शालीनात है। रविशंकर ने कहा, PM मोदी के बारे में ऐसी भाषा का प्रयोग करना शर्मनाक है। आज तक आजाद भारत के इतिहास में किसी ने PM के बारे में इस तरह की बात नहीं की। ये देश के गरीबों और पिछड़ों का अपमान है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज मुझे ललन बाबू से एक ही सवाल पूछना है कि हमारे पीएम पर उनकी इतनी आपत्ति है तो 2019 लोकसभा चुनाव किसके बलबूते पर जीते थे? नीतीश बाबू के बलबूते पर जीते थे या नरेंद्र मोदी जी के नाम पर जीते थे?

टॅग्स :Rajiv Ranjan Singhजेडीयूरविशंकर प्रसादravi shankar prasad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?