लाइव न्यूज़ :

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी ठेकेदार ने नेता को दिए पांच करोड़ रुपये, आयकर विभाग छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2022 21:01 IST

बिहारः गब्बू सिंह के ठिकानों से 70-80 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के सुराग मिले हैं। ठेकेदार अरुण कुमार के खिलाफ मंगलवार को एसके पुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देलेन-देन बड़े नेता के पीए के जरिए कैश में किया गया।आयकर की टीम को इसके पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। गब्बू सिंह के ठिकानों से 70-80 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के सुराग मिले हैं।

पटनाः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी ठेकेदार गब्बू सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर पिछले चार दिनों से आयकर विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आयकर की जांच में यह बात सामने आई है कि गब्बू सिंह ने नेताओं और कुछ ब्यूरोक्रेट्स के साथ करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया है।

आयकर की टीम को इसके अहम सुराग मिले हैं कि गब्बू सिंह ने एक ही दिन में एक बड़े नेता को 5 करोड़ रुपए दिए हैं। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान आयकर की टीम को पता चला कि गब्बू सिंह ने एक ही दिन में एक बड़े नेता को 5 करोड़ रुपए दिए हैं। यह लेन-देन बड़े नेता के पीए के जरिए कैश में किया गया।

आयकर की टीम को इसके पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि वह बड़ा नेता कौन है, इसके खुलासा आयकर विभाग ने नहीं  किया है। इसके अलावा कुछ ब्यूरोक्रेट्स और नेताओं के साथ भी लेन-देन के सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार गब्बू सिंह के ठिकानों से 70-80 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के सुराग मिले हैं।

प्राथमिकी के अनुसार छापेमारी के दौरान मंगलवार दोपहर एक बजे अरुण अपने साथ कैश ट्रांजेक्शन से संबंधित दस्तावेज लेकर भाग गए हैं। टीम काफी देर तक उनका इंतजार करती रही, लेकिन वे नहीं लौटे। आयकर विभाग ने गब्बू सिंह कनेक्शन में ठेकेदार अरुण कुमार के खिलाफ मंगलवार को एसके पुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सहायक आयुक्त अंजलि की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि पश्चिम बोरिंग कैनाल रोड स्थित ठेकेदार के नीलगिरी भवन के फ्लैट नंबर 205 और 406 में मंगलवार को छापेमारी करने टीम गई थी। आयकर को सूचना मिली थी कि अरुण के घर में 58 लाख कैश हैं। छापे में यह नहीं मिला। बाद में जांच के दौरान सीसीटीवी से पता चला कि छापे से पहले ही अरुण ने कैश बाहर भेज दिया था।

आयकर ने गब्बू सिंह और उनसे जुड़े लोगों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है जिसकी फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है। इसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। आयकर विभाग यह भी पता लगाएगा कि गब्बू सिंह किन-किन लोगों के संपर्क में रहे हैं। आयकर विभाग की टीम गब्बू सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों से जब्त मोबाइल फोन की एनॉलिसीस करेगी।

टॅग्स :बिहारपटनाRajiv Ranjan Singhआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos