लाइव न्यूज़ :

JDU National team: 22 लोगों की टीम, सीएम नीतीश ने ललन सिंह की पुरानी टीम पर चलाई कैंची!, सलाहकार, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव और प्रवक्ता शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2024 15:07 IST

JDU National team Lok Sabha Elections 2024 Bihar Politics News: सांसद रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान और इंजीनियर सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह की पुरानी टीम पर जबर्दस्त कैंची चलाई गई है।नीतीश कुमार ने खुद को लेकर सिर्फ 22 लोगों की टीम बनाई है।नीतीश कुमार ने पहला फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किया है।

JDU National team Lok Sabha Elections 2024 Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की नई टीम का ऐलान का दिया है। खास बात यह है कि ललन सिंह की पुरानी टीम पर जबर्दस्त कैंची चलाई गई है।

नीतीश कुमार ने खुद को लेकर सिर्फ 22 लोगों की टीम बनाई है, जिसमें एक सलाहकार, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव और एक प्रवक्ता को शामिल किया गया है। नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने नये पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नीतीश कुमार ने पहला फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किया है।

आलोक कुमार सुमन को जदयू कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ललन सिंह के समय मंगनी लाल मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए थे। नीतीश ने उन्हें हटाकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पूर्व सांसद केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया है। आलोक कुमार सुमन को फिर से जदयू का कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

पूर्व विधायक राजीव रंजन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की संख्या आधी कर दी है। ललन सिंह के समय पार्टी के 22 राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश ने 11 महासचिव बनाए हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को महासचिव बना दिया गया है।

सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया

इसके साथ ही सांसद रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान और इंजीनियर सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं सचिव के पद पर 6 नेताओं को जगह दी गई है।

पहले 7 राष्ट्रीय सचिव हुआ करते थे। नई कमेटी में विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और एम. निसार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नई कमेटी की अहम बात ये है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के कई खास लोगों को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से चलता कर दिया गया है।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारRajiv Ranjan Singhबिहारपटनालालू प्रसाद यादवलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप