लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया ऐलान, 2024 में नीतीश लाल किला पर फहराएंगे झंडा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2022 18:51 IST

अधिवेशन को संबोधित करते हुए जदयू नेताओं ने पार्टी को मजूबत करने के साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की तारीफ की और दिल्ली चलों का नारा देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में लालकिले पर झंडा फहराने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देखुला अधिलवेशन में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की ताजपोशी की गईइस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में लालकिले पर झंडा फहराने की बात कहीपार्टी के अधिवेशन में नागालैंड विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर मंथन हुआ

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। खुला अधिलवेशन में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की ताजपोशी की गई। इस दौरान खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए जदयू नेताओं ने पार्टी को मजूबत करने के साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की तारीफ की और दिल्ली चलों का नारा देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में लालकिले पर झंडा फहराने की बात कही। 

इस दौरान जब नीतीश कुमार मंचासीन हुए तो भीड़ की ओर से जोरदार नारेबाजी होनी लगी। देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार के जैसा हो, नारा लगता रहा। वहीं, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को वर्ष 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार को लालकिला पर झंडा फहराते देखना उनका सपना है। यानी 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री के रूप में लालकिला पर झंडा फहराएं। 

इसे लेकर अधिवेशन में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। खुला अधिवेशन में देश भर से जदयू नेता पटना आए थे। हालांकि, जदयू की तमाम कोशिशों के बाद भी पार्टी अभी तक बिहार सहित दो राज्यों में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा ही लिए हुए है। अगर पार्टी को एक और राज्य में राज्य स्तरीय दर्जा मिल जाता है तो इसके बाद जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो जाएगा। इसलिए खुला अधिवेशन में मुख्य रूप से पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए नागालैंड विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर मंथन हुआ। 

अधिवेशन को संबोधित करते हुए जदयू नेताओं ने दिल्ली चलो का नारा देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लालकिले पर झंडा फहराने की बात कही। इतना ही नहीं जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने यहां तक कह दिया कि सिर्फ 6 महीने के लिए नीतीश जी को दिल्ली भेजिए, भाजपा की सरकार चली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में सिर्फ नीतीश कुमार फार्मूला कामयाब होगा। 

त्यागी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार विरोध और परिवार विरोध के मुद्दे पर 2024 में लोकसभा चुनाव होगा और हमारे नेता नीतीश कुमार इन दोनों मामले में नंबर वन हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में सिर्फ नीतीश फार्मूला कामयाब होगा। विपक्ष का बाकी कोई फार्मूला काम नहीं आयेगा। आज संवैधानिक संस्था का मखौल उड़ाया जा रहा है। 

टॅग्स :Nitin KumarजेडीयूJDULalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर