लाइव न्यूज़ :

जदयू सांसद ने सीतामढ़ी को अयोध्या के बराबर दर्जा देने की मांग की, संसद में उठाया मुद्दा

By भाषा | Updated: July 9, 2019 15:27 IST

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि सीतामढ़ी से नेपाल की तरफ जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दरभंगा और मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डों से उड़ानों का परिचालन जल्द शुरू होना चाहिए ताकि सीतामढ़ी पहुंचने वालों को भी फायदा हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को सीतामढ़ी को अयोध्या का दर्जा देकर विकास कार्यो पर विशेष ध्यान देना चाहिए।सीतामढ़ी मां जानकी की जन्मस्थली है और इसका महत्व किसी भी तरह से अयोध्या से कम नहीं है।

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने मंगलवार को लोकसभा में अपने क्षेत्र सीतामढ़ी में आधारभूत अवसंरचना की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को विकास कार्यों में मां सीता की जन्मस्थली को भी अयोध्या के बराबर दर्जा देना चाहिए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान पहली बार अपनी बात रखी और कहा कि सीतामढ़ी मां जानकी की जन्मस्थली है और इसका महत्व किसी भी तरह से अयोध्या से कम नहीं है।

सरकार को सीतामढ़ी को अयोध्या का दर्जा देकर विकास कार्यो पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पिंटू ने कहा कि सीतामढ़ी से नेपाल की तरफ जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा और मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डों से उड़ानों का परिचालन जल्द शुरू होना चाहिए ताकि सीतामढ़ी पहुंचने वालों को भी फायदा हो सके। कांग्रेस उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के समय तेलंगाना से कुछ वादे किए गए थे जो अब तक पूरे नहीं हुए।

सरकार को उन वादों को पूरा करना चाहिए। भाजपा के गणेश सिंह ने वन कटाई का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रभावित इलाकों में मनरेगा के तहत वृक्षारोपण का काम किया जाना चाहिए। इसके अलावा भाजपा के उदय प्रताप सिंह, रेखा वर्मा, संगीता सिंह देव, तीरथ सिंह रावत और गोपाल जी ठाकुर, तृणमूल कांग्रेस के असीत कुमार मल तथा कई अन्य सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाए। 

टॅग्स :जेडीयूसंसदसीतामढ़ी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए