लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव के बयान पर जदयू सांसद लवली आनंद ने जताई नाराजगी, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2024 14:46 IST

JDU MP Lovely Anand: नीतीश कुमार की यात्रा और एनडीए के 225 सीटों के लक्ष्य को लेकर लालू यादव ने कहा है कि अच्छा है, जा रहे हैं तो नैन सेंकने जा रहे हैं। 2025 में हम लोग सरकार बनाएंगे।

Open in App

JDU MP Lovely Anand: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आंख सेकने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू सांसद लवली आनंद ने कहा कि लालू यादव बहुत गलत बात बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू जी बुढ़ापा में सठिया गए हैं। यह महिला जाति का अपमान है। इस तरह का नहीं बोलना चाहिए। मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं लालू जी और महिला जाति के लिए इस तरह बोलना और मुख्यमंत्री जी के लिए इस तरह बोलना शोभा नहीं देता है। उनको अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए।

वहीं, तिरहुत स्नातक विधान परिषद चुनाव में जदयू उम्मीदवार की हार पर उन्होंने कहा कि ये देखना पड़ेगा ऐसा कैसे हुआ? बहुत सारी बाते हैं, उसपर मिल बैठकर समीक्षा करनी चाहिए। लवली आनंद ने कहा कि देश और बिहार में एनडीए की अच्छी सरकार चल रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं।

एनडीए ने इस बार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस पर लालू यादव ने विवादित बयान देकर बिहार की राजनीति को गर्मा दिया है। नीतीश कुमार की यात्रा और एनडीए के 225 सीटों के लक्ष्य को लेकर लालू यादव ने कहा है कि अच्छा है, जा रहे हैं तो नैन सेंकने जा रहे हैं। 2025 में हम लोग सरकार बनाएंगे। लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि पहले आंख सेकें ना।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील