लाइव न्यूज़ :

जदयू सांसद ललन सिंह ने सुशील मोदी पर कसा तंज, कहा- अपना भविष्य देखें, हमारी चिंता करना छोड़ दें

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2023 14:57 IST

सुशील मोदी के द्वारा इस्तीफे की मांग किए जाने पर ललन सिंह ने भड़कते हुए उन्हें आड़े हाथ लिया। ललन सिंह ने कहा है कि सुशील मोदी खुद की चिंता करें। उन्होंने कहा कि उनकी तरह किसी की कृपा से लोकसभा में नहीं पहुंचे हैं। अगर इस्तीफा मांगना ही है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ हैसुशील कुमार मोदी ने जदयू सांसद ललन सिंह समेत सभी सांसदों से इस्तीफे की मांग कीललन सिंह ने कहा है कि इस्तीफा मांगना ही है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगे

पटना: संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाले जदयू सांसद ललन सिंह समेत सभी सांसदों से इस्तीफे की मांग की है। सुशील मोदी के द्वारा इस्तीफे की मांग किए जाने पर ललन सिंह ने भड़कते हुए उन्हें आड़े हाथ लिया। ललन सिंह ने कहा है कि सुशील मोदी खुद की चिंता करें। उन्होंने कहा कि उनकी तरह किसी की कृपा से लोकसभा में नहीं पहुंचे हैं। अगर इस्तीफा मांगना ही है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगे, जिसने दलित और आदिवासी समाज को अपमानित करने का काम किया है।

ललन सिंह ने कहा कि उन्हें सुशील मोदी ने चुनकर संसद नहीं भेजा है बल्कि मुंगेर की जनता ने उन्हें लोकसभा में भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी राज्यसभा के सदस्य हैं, एक बार चुनाव जीते हैं, किसकी कृपा से चुनाव जीते यह सभी को पता है। इस्तीफा मांगकर सुशील मोदी खुद को 2024 में सुरक्षित करना चाह रहे हैं। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सुशील मोदी बहुत ही आक्रामक ढ़ंग से उनका का पक्ष रख रहे हैं तो 2024 में उनको जरूर से रिन्यूवल कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी अपना भविष्य देखें, हमारी चिंता करना छोड़ दें। जनता ने चुनकर लोकसभा भेजा है और मुंगेर की जनता का जब तक आशीर्वाद रहेगा तब तक सुशील मोदी जैसे लोगों की चिंता हम नहीं करते हैं। इस्तीफा अगर किसी को देना है तो वह देश के प्रधानमंत्री को देना चाहिए।

ललन सिंह ने कहा कि अगर इस्तीफा नहीं दे सकते हैं तो देश के दलित समुदाय, आदिवासी समुदाय और इस देश की महिलाओं से प्रधानमंत्री को माफी मांगना चाहिए। नए संसद भवन क शिलान्यास दलित समाज के राष्ट्रपति से नहीं करा खुद कर दिए। जब दलित समाज की महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया तो खूब पीठ थपथपा रहे थे और जब उनका उद्घाटन करने का अधिकार था उन्हें उससे वंचित कर खुद चले आए उद्घाटन करने।

ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी और पार्टी के नेता नीतीश कुमार दलित और आदिवासी समुदाय का सम्मान करते हैं। सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के छुटभैये नेता विधानसभा जाकर नाटक कर रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा का नहीं बल्कि विस्तारित भवन का उद्घाटन किया था। ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का इतिहास समाप्त कर सभी चीजों को अपने नाम करना चाह रहे हैं। लेकिन देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

टॅग्स :बिहारLalan Singhसुशील कुमार मोदीसंसदनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मूDraupadi Murmu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए