लाइव न्यूज़ :

JDU MP Devesh Chandra Thakur: यादव और मुसलमान पर दिया बयान, सीतामढ़ी सांसद ठाकुर ने दी सफाई, कहा-नहीं चाहिए धर्मनिरपेक्षता का सर्टिफिकेट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2024 15:25 IST

JDU MP Devesh Chandra Thakur: यादव और मुसलमान के बहुत सारे काम किए लेकिन इन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देJDU MP Devesh Chandra Thakur: समाज और धर्म के हो, जिन्होने बीते 20-25 साल से मेरा काम देखा हैं।JDU MP Devesh Chandra Thakur: जातिवाद से ऊपर उठकर मैंने काम किया है और आगे भी करूंगा।JDU MP Devesh Chandra Thakur: हर धर्म के लोगों ने मेरी धर्मनिरपेक्षता देखी है।

JDU MP Devesh Chandra Thakur: बिहार में सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के द्वारा यादव और मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान के बाद गर्मायी सियासत के बीच भाजपा और जदयू के कई नेता उन्हें ऐसे बयान देने से परहेज करने की सलाह दी। इसके बाद देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने दिए गए बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि सीतामढ़ी क्षेत्र के लोगों को उनकी धर्मनिरपेक्षता के बारे में मालूम है। हमेशा जातिवाद से उठकर काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी पार्टी के नेताओं से धर्मनिरपेक्षता का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सीतामढ़ी क्षेत्र के सारे लोग फिर वो किसी भी समाज और धर्म के हो, जिन्होने बीते 20-25 साल से मेरा काम देखा हैं।

वो अच्छी तरह जानते हैं कि जातिवाद से ऊपर उठकर मैंने काम किया है और आगे भी करूंगा। हर धर्म के लोगों ने मेरी धर्मनिरपेक्षता देखी है।  मैंने न किसी को आने से रोका है, न किसी के काम को मना किया है। बता दें कि 17 जून के एक वीडियो में देवेश ठाकुर ये कहते नजर आए थे कि उन्होंने यादव और मुसलमान के बहुत सारे काम किए लेकिन इन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया।

अगर ये मेरे पास आएंगे तो उनका स्वागत है, उनको चाय-मिठाई तो दूंगा लेकिन उनके काम नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि वो इन जातियों के लोगों की कोई निजी काम नहीं करेंगे। वहीं देवेश ठाकुर के यादव-मुसलमान पर दिए गए बयान पर उनकी पार्टी जदयू में ही मतभेद दिखी। पार्टी कई नेताओं ने उनके बयान पर असहमति जताई थी। जिसमें केसी त्यागी भी शामिल हैं। वहीं पूर्व सांसद अशफाक करीम ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पर मुसलमान समाज को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

उन्हें मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए। जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि मैं भी वो पीड़ा महसूस कर रहा हूं। और मैं भी धोखेबाज लोगों का काम करने के पक्ष में नहीं हूं। राज्य और केंद्र सरकार जब योजना देने में किसी से भेदभाव नहीं करती।

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?