लाइव न्यूज़ :

JDU Meeting Delhi: आरसीपी बाबू, शरद यादव, दिग्विजय सिंह के बाद ललन सिंह!, जीतन राम मांझी ने किया हमला, कहा- “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2023 15:25 IST

JDU Meeting Delhi: जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।जदयू के भीतर कई नेताओं ने नेतृत्व शैली की आलोचना की थी।नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।

JDU Meeting Delhi: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह के द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद से ही राजनीति भूचाल आने के साथ और बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष इस मामले में जदयू की किरकिरी हो रही है। ललन सिंह के इस्तीफा की खबर के बाद हम प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जदयू और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश के ऐसे कोई सगा नहीं है, जिनको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं है। मांझी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार की तीन वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है।

वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फर्नाडिस साहब के ना हुए, आरसीपी बाबू, शरद यादव, दिग्विजय सिंह के ना हुए वह उनके कैसे होंगे? “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तक किसी के नहीं हुए हैं।

वह ललन सिंह के कैसे होंगे। बता दें कि ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अब नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभालेंगे। ललन सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके तुरंत बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारRajiv Ranjan Singhजीतन राम मांझीJitan Ram Manjhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप