लाइव न्यूज़ :

JDU नेता ने मीसा भारती को बताया 'शूर्पणखा', भड़के भाई तेज प्रताप किया पलटवार

By भाषा | Updated: January 7, 2019 10:07 IST

तेजप्रताप ने कहा कि अपनी हार के डर से विरोधी घबरा गए हैं इसलिए वे अनाप-शनाप बक रहे हैं।

Open in App

बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बड़ी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती की 'शूर्पणखा' से तुलना करने पर मीसा के भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने रविवार को नीरज पर निशाना साधा।

नीरज ने रविवार को ट्वीट कर कहा 'भरतमिलाप' में भरत पूरे परिवार के साथ जंगल मे राम को वापस लाने गए थे। परन्तु आज की स्थिति उलट है..आज न केवल छोटा भाई सत्ता पर काबिज है, बल्कि बड़े भाई को वन-वन घूमने को बाध्य किया गया। 'शूर्पणखा' को एक क्षेत्र के मालिक बनाने पर भी कोई राजी नहीं।

जदयू प्रवक्ता ने ट्वीट कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनसे मिलने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज नेता सीट की चाहत में ताबड़तोड़ जेल जाकर दण्डवत कर रहे हैं। इन नेताओं को जेल में बंद भ्रष्टाचारी से याचना करने पर 'सम्मान' को ठेस नहीं लग रही ? हद है...सत्ता भूख। अब तो ये नेता 'भ्रष्टाचारी' परिवार का झोला ढोने तक को तैयार हैं।

नीरज के बयान पर तेज प्रताप यादव ने उन्हें आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि हमलोगों के सामने जदयू प्रवक्ताओं की कोई औकात है क्या। उन्होंने मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से कहा कि वे अनाप-शनाप बकने वाले अपनी पार्टी के नेताओं पर लगाम लगाएं नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे ।

तेजप्रताप ने कहा कि अपनी हार के डर से विरोधी घबरा गए हैं इसलिए वे अनाप-शनाप बक रहे हैं। 

टॅग्स :मीसा भारतीबिहारतेज प्रताप यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?