लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुरू कराई थी लालू यादव के खिलाफ सीबीआई जांच, अब वही उठा रहे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2023 16:04 IST

लालू यादव के खिलाफ केन्द्र सरकार को जांच के लिए पत्र लिखने और सबूत पेश करने वाले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ही अब इसपर सवाल उठाने लगे हैं। उन्हीं की शिकायत पर रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले की जांच शुरू हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह भाजपा पर लगाए आरोप लालू प्रसाद यादव के परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगायाकहा- सीबीआई दो बार जांच कर साक्ष्य नहीं जुटा पाई

पटना: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में फंसे लालू यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को पटना, दिल्ली, हरियाणा समेत दर्जनों से भी अधिक जगहों पर दस्तक दी और जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दस्तावेज खंगाले। इसबीच सबसे दिलचस्प बात यह है कि लालू के खिलाफ केन्द्र सरकार को जांच के लिए पत्र लिखने और सबूत पेश करने वाले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ही अब इसपर सवाल उठाने लगे हैं। उन्हीं की शिकायत पर इस मामले की जांच शुरू हुई थी।

सीबीआई और ईडी की कार्रवाई शुरू होने पर ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, "नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई दो बार जांच कर साक्ष्य नहीं जुटा पाई। लेकिन 9 अगस्त 2022 के बाद अचानक दिव्यशक्ति से उनको साक्ष्य मिलने लग गया और माननीय लालू प्रसाद जी एवं उनके परिजनों के यहां भारी छापेमारी हुई, खोदा पहाड़ निकली चुहिया। अरे भाई...! साक्ष्य नहीं भी मिलता तो साक्ष्य दिखाने के लिए पालतू तोतें कुछ भी कर सकते हैं। गाय का सींग भैंस में और भैंस का सींग गाय में जोड़ रहे हैं। अखबार कहता है- 'एके  इंफोसिस्टम के कारण छापा डाला गया है'... जिसका नौकरी से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन खैर पालतू तोतें अपने मालिक का निर्देश पाकर कुछ भी कर सकते हैं, अघोषित आपातकाल जो है। गर्भवती महिला और छोटे-छोटे बच्चों के साथ इस तरह का निर्मम आचरण देश में पहली बार हुआ है, देश इसको याद रखेगा। दमन चाहे जितना कर लें, 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा।"

इस बीच लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर के लिखा, "संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।"

टॅग्स :Lalan Singhबिहारलालू प्रसाद यादवसीबीआईCBIRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील