लाइव न्यूज़ :

JDU First Candidate List: 'लवली आनंद और ललन सिंह' को जेडीयू टिकट, देखें 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

By धीरज मिश्रा | Updated: March 24, 2024 12:56 IST

JDU First Candidate List: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। रविवार को जेडीयू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू ने बांका से गिरधारी यादव को दिया टिकट सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर को मिला टिकट जेडीयू की लिस्ट में 11 उम्मीदवार पिछड़ी जाति-अति पिछड़ी जाति से आते हैं

JDU First Candidate List:बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। रविवार को जेडीयू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में लवली आनंद को टिकट दिया गया है। वह शिवहर लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी। इसी के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को मुंगेर से टिकट दिया गया है।

यहां बताते चले कि लवली आनंद ने 18 मार्च को जेडीयू में शामिल हुई। उनके चुनाव लड़ने को लेकर मीडिया गलियारे में चर्चा तेज थी। वहीं, जब उनसे मीडिया ने बीते दिनों सवाल किया था कि क्या वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा था कि अभी पार्टी में शामिल हुई हूं। चुनाव लड़ूंगी या नहीं। सारे फैसले पार्टी के द्वारा लिया जाएगा। इधर, रविवार को जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व ने लवली आनंद को लोकसभा का टिकट दे दिया।

देखें 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

जेडीयू की लिस्ट में 11 उम्मीदवार पिछड़ी जाति-अति पिछड़ी जाति से आते हैं। लिस्ट के अनुसार, बांका से गिरधारी यादव, सुपौल से दिनेश कामत, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, भागलपुर से अजय मंडल, वाल्मीकिनगर से सुनील महतो, मुंगेर से ललन सिंह, नालंदा से कौशलेन्द्र कुमार, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर के नाम का ऐलान किया है।

कौन है लवली आनंद

लवली आनंद पूर्व में सांसद रही हैं। वह पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी हैं। जेडीयू में शामिल होने से पहले वह आरजेडी में थी। मालूम हो कि जब बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई तो विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए लवली आनंद के बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद नीतीश खेमें में आए थे।

मालूम हो कि लवली आनंद के पति आनंद मोहन कृष्णैया हत्याकांड के दोषी थे। कानून में संसोधन कर उन्हें नीतीश कुमार ने रिहा करवाया था। लवली आनंद के करियर की बात करे तो उन्होंने आनंद मोहन की बिहार पीपुल्स पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ा। वैशाली से उन्होंने जीत हासिल की।

टॅग्स :जेडीयूJDU MLA Gopal Mandalबिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति