लाइव न्यूज़ :

‘अग्निपथ’ योजना के तहत युवाओं से जाति प्रमाण पत्र मांगे पर जदयू ने जताया कड़ा एतराज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2022 19:22 IST

बिहार में भाजपा के साथ सत्ता साझा कर रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने ‘अग्निपथ’ योजना में युवाओं से जाति प्रमाण पत्र मांगे जाने पर आपत्ति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ‘अग्निपथ’ योजना में युवाओं से जाति प्रमाण पत्र मांगे जाने पर हुई नाराज नीतीश कुमार की पार्टी ने इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा हैजदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब सेना में आरक्षण नहीं है तो फिर ऐसी शर्त क्यों है

पटना:भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ’ योजना में युवाओं से जाति प्रमाण पत्र मांगे जाने को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्पष्टीकरण देने को कहा है। दरअसल, सेना की बहाली में जाति प्रमाण पत्र की मांग की गई है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भारतीय सेना का नोटिफिकेशन शेयर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जाति प्रमाण पत्र को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, सेना की बहाली में जाति प्रमाण पत्र की क्या जरूरत है, जब इसमें आरक्षण का कोई प्रावधान ही नहीं है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

दरअसल, अग्निवीर योजना के तहत युवाओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के पहले चरण में तकरीबन 25 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सेना ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशनभी जारी कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

बता दें कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ’ योजना पर भाजपा और जदयू-आमने सामने आ गई थी। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बयान देकर सीधे आरोप लगा दिया था कि भाजपा के कार्यालय फूंके जाते रहे और पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

जिसके बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार चलाना जानते हैं, उन्हें किसी से शासन सीखने की जरूरत नहीं है। वहीं जदयू ने ‘अग्निपथ’ योजना पर मोदी सरकार को पुनर्विचार करने को कहा जबकि जीतनराम मांझी ने सरकार से ‘अग्निपथ स्कीम’ को अविलंब वापस लेने की मांग की है।

टॅग्स :जनता दल (यूनाइटेड)राजनाथ सिंहउपेंद्र कुशवाहाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर