लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में 5 विधायकों के JDU छोड़ BJP में शामिल होने पर बोले ललन सिंह- जो हुआ वो भाजपा ने धनबल के इस्तेमाल से किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 3, 2022 11:40 IST

मणिपुर में जदयू) के पांच विधायकों के जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हुआ भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल करके किया। 

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हुआ भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल करके किया।उन्होंने कहा कि पीएम के लिए विपक्षी दलों का साथ आना भ्रष्टाचार है।जदयू ने इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह ने जीत दर्ज की थी।

पटना: मणिपुर में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसी क्रम में भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। ऐसे में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ललन सिंह ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हुआ भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल करके किया। 

उन्होंने कहा कि पीएम के लिए विपक्षी दलों का साथ आना भ्रष्टाचार है। वे जो चाहें कर सकते हैं लेकिन 2023 तक जद (यू) एक राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। इससे पहले सिंह ने सुशील मोदी को जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा कि आपको याद कराना चाहते हैं कि अरुणाचल और मणिपुर दोनों जगह जदयू ने भाजपा को हराकर सीटें जीती थी। इसलिए जदयू से मुक्ति का दिवास्वप्न मत देखिए। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ था, वह आपके गठबंधन धर्म के पालन के कारण हुआ था? और मणिपुर में एक बार फिर भाजपा का नैतिक आचरण सबके सामने है। आपको तो याद होगा 2015 में प्रधानमंत्री जी ने 42 सभाएं की, तब जाकर 53 सीट ही जीत पाए थे। 2024 में देश जुमलेबाजों से मुक्त होगा...इंतजार कीजिए।

जदयू ने इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह ने जीत दर्ज की थी। भाजपा में शामिल होने वाले जदयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं। खाउटे और अरूणकुमार ने विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की मांग की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जदयू में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :Lalan SinghJDUमणिपुरअरुणाचल प्रदेशArunachal Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर